xAI Chatbot News: एलन मस्क की कंपनी xAI का चैटबॉट ग्रोक एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में आ गया है. पिछले दिनों इंडोनेशिया में इसको बैन कर दिया गया था. दावा किया जा रहा है कि xAI का चैटबॉट महिलाओं और बच्चों को अनड्रेस कर रहा है. एक ऐसा ही मामला जापान की राजकुमारी काको से जुड़ा भी आया है, जिसके बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है. पिछले दिनों राजकुमारी काको की बिकनी पहने एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने एआई पर एक कई सवाल खड़े किए. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, क्राउन प्रिंस अकिशिनो की दूसरी बेटी राजकुमारी काको अचानक चर्चा में आ गई. गत 2 जनवरी को जापानी शाही परिवार द्वारा आयोजित नव वर्ष समारोह में भाग लेते हुए उनकी तस्वीरें X पर पोस्ट की गईं. इस तस्वीर में काको को नीली पोशाक में देखा गया, जो लकनी से हाथ हिलाती हुई नजर आईं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक एक्स यूजर ने ग्रोक से राजकुमारी की तस्वीर को एक छोटी बिकिनी में दिखाने के लिए कहकर इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया. छेड़छाड़ की गई इस तस्वीर को हटाए जाने से पहले करीब 15 मिलियन से अधिक बार देखा गया. इस पोस्ट को देखने के बाद से कई अन्य यूजर्स ने डीपफेक वीडियो बनाने शुरू कर दिए. हालांकि, अभी तक इस पूरे प्रकरण पर जापान के शाही परिवार का कोई बयान सामने नहीं आया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: कोर्ट के निर्देश की अनदेखी पड़ी भारी! निर्वासित भारतीय को वापस बुलाने पर अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला

रिपोर्ट ने चौंकाया 

पिछले हफ्ते बुधवार को एक ब्रिटिश अखबार के विश्लेषण में पता चला है कि एक्स के ग्रोक पर प्रति घंटे 6000 से अधिक बिकनी में तस्वीर बनाने की मांग की जा रही थी. इस दौरान 2 जनवरी को ये मांग चरम पर पहुंच गई थी. इस बीच पिछले हफ्ते के अंत में इंडोनेशिया और मलेशिया ने ग्रोक पर प्रतिबंध लगा दिया. ये दोनों देश ग्रोक पर प्रतिबंध लगाने वाले पहले राष्ट्र बने थे. इस संबंध में मलेशिया संचार और मल्टीमीडिया आयोग ने रविवार को एक बयान जारी किया और कहा कि अश्लील, यौन रूप से स्पष्ट, अभद्र, घोर आपत्तिजनक और बिना सहमति के हेरफेर की गई छवियों को उत्पन्न करने के लिए ग्रोक के बार-बार दुरुपयोग के बाद मलेशिया में उपयोगकर्ताओं के लिए ग्रोक AI तक पहुंच पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है.

मस्क ने किया AI चैटबॉट का बचाव 

उल्लेखनीय है इन घटनाओं और ग्रोक के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों के बाद मस्क ने अलग दावा कर दिया है. उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि  उनके आलोचक सेंसरशिप के लिए कोई भी बहाना ढूंढ रहे हैं. हालांकि,  ग्रोक ने अब एआई इमेज फंक्शन को पेवॉल के पीछे छिपा दिया है. एक एक्स पोस्ट में 4 जनवरी को कहा गया कि हम X पर मौजूद अवैध सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हैं. हम ऐसी सामग्री को हटाते हैं, खातों को स्थायी रूप से निलंबित करते हैं और आवश्यकतानुसार स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करते हैं. जो कोई भी Grok का उपयोग करके या उसे अवैध सामग्री बनाने के लिए उकसाता है, उसे वही परिणाम भुगतने होंगे जो अवैध सामग्री अपलोड करने पर भुगतने पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: 8 आतंकी कैंप अब भी एक्टिव, हरकत हुई तो होगी जवाबी कार्रवाई; आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी