टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में एक महीने से भी कम समय बाकी है. एक तरफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के भारत दौरे को लेकर मसला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. अब नया विवाद सामने आ चुका है. पाकिस्तान में जन्मे USA के तेज गेंदबाज अली खान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट से खलबली मच गई है. अली खान को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय वीजा नहीं मिला है, जिससे टूर्नामेंट के दौरान भारत में होने वाले मैचों में उनकी उपलब्धता पर अनिश्चितता पैदा हो गई है.
पाकिस्तान में हुआ जन्म
35 साल के अली खान, जिनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब में हुआ था. उन्होंने मंगलवार (13 जनवरी) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह अपडेट शेयर किया. उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा था, ‘भारत का वीज़ा नहीं मिला, लेकिन KFC जीत गया.’ अली खान की इस पोस्ट से खलबली मच गई. हालांकि, चर्चा में आने के बाद उन्होंने अपनी इस इंस्टा स्टोरी को डिलीट कर दिया.
कैसे हैं अली खान के आंकड़े?
अली खान ने USA के लिए 15 वनडे और 18 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने वनडे में 33 और T20I में 16 विकेट लिए हैं. वह 2024 T20 वर्ल्ड कप में USA टीम का हिस्सा थे और उस ग्रुप मैच में खेले थे जिसमें USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया था. कुल मिलाकर, अली खान ने 99 T20 मैच खेले हैं और 93 विकेट लिए हैं. उन्होंने ILT20 के पहले तीन सीज़न में अबू धाबी नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया और 2025-26 सीज़न में गल्फ जायंट्स के लिए खेले.

ये भी पढे़ं.. सबसे महंगी घड़ी पहनने वाले 5 क्रिकेटर, दूसरा नाम कर देगा हैरान
टी20 वर्ल्ड कप से कट सकता है पत्ता
USA ने अभी तक आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन अली खान टीम के अहम प्लेयर के दौर पर दिख सकते हैं. वीजा विवाद के बाद देखना होगा कि उनका नाम स्क्वॉड में देखने को मिलता है या नहीं. T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत के पांच शहरों अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई और श्रीलंका के तीन शहरों कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम) और पल्लेकेले में 7 फरवरी से 8 मई तक खेला जाएगा.
