News in Brief

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल से वडोदरा में युवा क्रिकेटर्स ने खूब ज्ञान लिया. राहुल युवा प्लेयर्स के साथ अच्छे मूड में नजर आए थे. यहां ब्लू टीम ने चल रही वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत हासिल की थी. राहुल का शानदार वीडियो BCCI ने शेयर किया है. एक युवा खिलाड़ी ने राहुल से पूछा कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए जब मौके मुश्किल से मिलते हैं, जिस पर सीनियर बल्लेबाज ने उसे कड़ी मेहनत करते रहने और मौकों के लिए तैयार रहने के लिए मोटिवेट किया.

क्या बोले केएल राहुल?

BCCI के वीडियो में राहुल ने कहा, ‘आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका ज़रूर मिलेगा, चाहे वह घरेलू, अंतरराष्ट्रीय या लोकल टूर्नामेंट हो. आपको बस कड़ी मेहनत करनी है और जब आपका मौका आए तो तैयार रहना है, और उसे दोनों हाथों से पकड़ना है. एक क्रिकेटर के तौर पर, यही एकमात्र चीज़ है जो हम कर सकते हैं. यह हर किसी के लिए एक मुश्किल दौर होता है जब हमें मौका नहीं मिलता, लेकिन हर किसी को उस दौर से गुजरना पड़ता है.’

Add Zee News as a Preferred Source

भावनाओं को कंट्रोल रखने की दी सलाह

राहुल ने आगे कहा, ‘कोई भी हमेशा टॉप पर नहीं रह सकता। गुस्सा और निराशा होगी. लेकिन इससे बाहर निकलने की कोशिश करें और जो आपके कंट्रोल में है वह करें, और बाकी भगवान पर छोड़ दें. जब भी भगवान आपको मौका दें, उसका समझदारी से इस्तेमाल करें.’ राहुल ने BCA स्टेडियम में पहले वनडे में तूफानी पारी खेली. उन्होंने 49वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर मैच को स्टाइल से खत्म किया.

ये भी पढ़ें.. कप्तान कौर की आतिशी फिफ्टी, थम गया गुजरात का ‘विजयरथ’, मुंबई की लगातार दूसरी जीत

1-0 से आगे भारत

भारतीय टीम 1-0 से सीरीज में आगे चल रही है. अगला मुकाबला कुछ ही घंटों में 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. सभी की नजरें टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज प्लेयर्स पर होंगी. दोनों के ही बल्ले से इस मैदान पर वनडे इतिहास में एक भी सेंचुरी नहीं आई है. देखना होगा कि शतकों का सूखा खत्म होता है या नहीं.