US Attack On Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के पूर्व नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी से उत्साहित होकर अब ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं. खासतौर पर उस समय जब पहले से ही ईरान में लोग सत्ता के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अब इस बीच यह सवाल खड़ा हो गया है कि ईरान में आखिर अमेरिका का हस्तक्षेप वाकई कैसा दिखेगा. वह भी इस बात को ध्यान रखते हुए कि यहां अमेरिका की ओर से पहले की गई कार्रवाईयां शायद ही कभी सफल रही हैं. 

ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? 

ट्रंप के आक्रामक बयानबाजी के बावजूद अमेरिका ने ईरान की ओर कोई भी एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात नहीं किया है. वहीं अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों ने भी ईरान पर अमेरिकी हमले की मेजबानी करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी अमेरिकी सैन्य हमले से शायद ही सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरानी सरकार को घरेलू समर्थन जुटाने, अंदरूनी विरोध प्रदर्शनों को रोकने और बाहरी खतरे के खिलाफ क्षेत्रीय गठबंधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी.  

ये भी पढ़ें- फ्लाइट में बच्चों को नहीं मिली सीट, महिला ने एयरलाइन कंपनी को लगाई लताड़; इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Add Zee News as a Preferred Source

 

अमेरिका के लिए परेशानी 

अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से ईरानी शासन के खिलाफ सैन्य हस्तक्षेप की बात कही गई है, लेकिन इस इलाके में कोई मिलिट्री स्थापित नहीं हुई है. ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में यहां से सैन्य वापसी भी हुई है, जिससे वहां मिलिट्री ऑप्शंस और कम हो गए हैं. इसके अलावा अक्टूबर से अमेरिका का कोई भी एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट में तैनात नहीं है. गर्मियों में USA गेराल्ड आर फोर्ड को कैरिबियन भेजा गया था. ऑटम में USA निमित्ज को अमेरिकी वेस्च कोस्ट के एक पोर्ट पर ट्रांसफर कर दिया गया था. इसका साफ अर्थ है कि ईरानी ठिकानों और खामेनेई पर किसी भी हवाई या मिसाइल हमले के लिए शायद ही मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी और सहयोगी देशों के एएयरबेस से ही हमले होंगे या उनमें इन एयरबेस का इस्तेमाल शामिल होगा.    

ये भी पढ़ें- क्या वेजेनुएला की तरह खामेनेई राज का अंत कर देगा US? बना लिया अटैक का पूरा प्लान, ट्रंप ने दे दिया इशारा 

 

क्यों मुश्किल है हमला करना 

अमेरिका के सामने एक और समस्या है हमले के टारगेट की पहचान करना, हालांकि ईरानी शासन की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले मिलिट्री और सिविलियन साइट्स की पहचान करना मुश्किल नहीं होगा, लेकिन विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर शासन की खूनी कार्रवाई पूरे देश में हो रही है. अगर जगहों की पहचान हो भी जाए तो टारगेट की सटीकता का ध्यान रखना एक बड़ी चुनौती होती है क्योंकि इससे नागरिकों के हताहत होने का साफ खतरा होता है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि ईरानी शासन अमेरिकी हमलों को अपने बचे-खुचे समर्थकों को एकजुट करने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकता है. भले ही इस वक्त खामेनेई को लेकर लोगों में गुस्सा है, लेकिन उसकी सरकार कमजोर नहीं दिखती है क्योंकि जून 2025 में इजरायल के लगातार हमले से बच चुकी है. अमेरिका खामेनेई पर सीधा हमला करने पर भी विचार कर सकता है, लेकिन किसी दूसरे देश के नेता की हत्या करने से उसे कानूनी पचड़े में फंसना पड़ सकता है साथ ही इससे जवाबी सैन्य कार्रवाई को भी न्योता मिलेगा. इसके अलावा वहां सत्ता परिवर्तन की संभावना भी कम है, क्योंकि ईरानी नेता ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में 3 वरिष्ठ धर्मगुरुओं के नाम भी चुन रखे हैं.