
Argentina Land of Silver: अर्जेंटीना एक ऐसा देश है जिसकी पहचान सिर्फ उसकी खूबसूरत वादियों और शहरों से नहीं बल्कि चांदी से जुड़ी दिलचस्प कहानियों से भी बनी है. इसे सालों से लैंड ऑफ सिल्वर के नाम से जाना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां कभी चांदी की नदी बहती थी. जिसकी चमक आज भी इसकी संस्कृति और पहचान में नजर आती है.
क्यों पड़ा अर्जेंटीना नाम
अर्जेंटीना का नाम लैटिन भाषा के शब्द आर्जेंटम से आया है. इसका मतलब चांदी होता है. जब पुराने समय में स्पेन और पुर्तगाल के खोजकर्ता इस इलाके में पहुंचे तो उन्होंने यहां चांदी के बारे में कई कहानियां सुनीं. माना जाता था कि यहां चांदी बहुत ज्यादा मात्रा में मिलती है. उस दौर में रियो दे ला प्लाटा नाम की नदी को लेकर खास चर्चा रहती थी. इस नाम का मतलब होता है चांदी की नदी. ऐसा कहा जाता है कि इस नदी के आसपास के इलाकों से चांदी का व्यापार होता था. इन्हीं कहानियों ने धीरे-धीरे इस पूरे देश को चांदी से जोड़ दिया था.
इतिहास में बस गई चांदी की पहचान
जैसे जैसे वक्त बीता अर्जेंटीना का नाम लोगों की जुबान पर चढ़ गया. यही इसकी पहचान बन गया. आज भी यहां की संस्कृति, इमारतों और बाजारों में उस पुराने दौर की झलक देखने को मिलती है. ब्यूनस आयर्स जैसे शहरों में घूमते समय लोग इस इतिहास को करीब से महसूस कर सकते हैं.
बता दें कि अर्जेंटीना सिर्फ नाम से ही नहीं असल में भी खनिजों से भरा हुआ देश है. यहां कैटामार्का, सांता क्रूज, जुजुई और सैन जुआन जैसे इलाकों में चांदी, सोना, तांबा और दूसरी धातुओं की खदानें हैं. आज का आधुनिक खनन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है.
यात्रियों के लिए खास जगह
घूमने के शौकीनों के लिए अर्जेंटीना किसी सपने से कम नहीं है. यहां एक तरफ बर्फ से ढके पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ दूर तक फैले मैदान नजर आते हैं. इसके साथ ही चांदी से जुड़ा इतिहास इस जगह को और खास बना देता है. टैंगो डांस, संगीत और टेस्टी खाना इस जगह को आपके अनुभव को यादगार बना देते हैं.
बता दें कि आज अर्जेंटीना पेरू और बोलीविया के साथ दक्षिण अमेरिका के बड़े चांदी प्रोड्यूसिंग देशों में शामिल है. अर्जेंटीना सिर्फ खदानों के लिए नहीं, बल्कि अपने इतिहास, प्रकृति और रोमांच के लिए भी जाना जाता है. यही वजह है कि इसे आज भी लैंड ऑफ सिल्वर कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: दुनिया अभी 2026 में आई है, यहां साल 2976 में जी रहे लोग, कौन हैं अमाजिग, जिनका 1 हजार साल आगे है कैलेंडर

