
Immigrant Visa: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब कौन सा फैसला ले लें, इसका भरोसा नहीं रहता है, ट्रंप के रवैये से हर कोई परिचित होगा, अब ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 75 देशों के लिए इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग रोक दिया है. जिसे लेकर तकरार छिड़ी है. हालांकि इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी के लीडर जसदीप सिंह जस्सी ने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के 75 देशों के लिए इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग रोकने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने क्या कुछ कहा जानते हैं.
इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी के लीडर जसदीप सिंह जस्सी ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश को शामिल करना वेटिंग सिस्टम में गंभीर कमियों और लंबे समय से चली आ रही नेशनल सिक्योरिटी चिंताओं को दिखाता है. यह कदम प्रेसिडेंट ट्रंप की इमिग्रेशन स्क्रीनिंग को सख्त करने की लंबे समय से कही गई बात के मुताबिक है. यह एक ऐसा कदम है जो प्रेसिडेंट ट्रंप हमेशा से उठाना चाहते थे. वह इसके बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि इस लिस्ट में जो देश हैं, वे अपने पासपोर्ट सिस्टम की जांच नहीं करते हैं. वे लोगों की ठीक से जांच नहीं करते हैं.
जैसी ने आगे कहा कि कमजोर स्क्रीनिंग सिस्टम की वजह से बहुत से बिना जांच वाले लोग यूनाइटेड स्टेट्स में आ गए, जिससे नेशनल सिक्योरिटी चिंताएं पैदा हुईं. साथ ही बहुत से बिना जांच वाले लोग अमेरिका आ रहे थे और यहां US में नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दे पैदा कर रहे थे. तो प्रेसिडेंट ट्रंप चाहते थे कि जिन देशों में मजबूत वेटिंग प्रोसेस नहीं है, वे लोग अमेरिका आने से पहले मजबूत स्क्रीनिंग और वेटिंग लागू करें.
पाकिस्तान और बांग्लादेश को लिस्ट में क्यों शामिल किया गया, यह समझाते हुए जस्सी ने दोनों देशों में अस्थिरता और सुरक्षा चुनौतियों की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हाल ही में जो हुआ, उसके कारण बांग्लादेश अभी उथल-पुथल में है. पाकिस्तान भी कुछ हद तक उसी कैटेगरी में है. हम जानते हैं कि तालिबान के साथ पाकिस्तान में आतंकवादियों की घुसपैठ के मामले में पाकिस्तान ने क्या झेला है.
उन्होंने कहा कि दोनों देशों को यूनाइटेड स्टेट्स में ज्यादा एक्सेस मांगने से पहले अपने नागरिकों की स्क्रूटनी को मजबूत करना चाहिए. इन दोनों देशों को अपने वेटिंग सिस्टम और अपने लोगों की स्क्रूटनी में सुधार करने की जरूरत है. दोनों देशों में पासपोर्ट जारी करने के प्रोसेस में करप्शन का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा ये दोनों देश करप्शन के लिए जाने जाते हैं. आप बिना किसी स्क्रूटनी के पासपोर्ट पा सकते हैं. (IANS)

