News in Brief

WPL 2026, Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में दिल्ली कपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्स से हुआ. नवी मुंबई में खेले गए रोमांचक मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स की टीम ने बाजी मारकर इस टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की. मैच में एक दिलचस्प घटना घटी, जो चर्चा का विषय बनी हुई है. यूपी वॉरियर्स की स्टार बल्लेबाज हरलीन देओल 36 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रही थीं, तभी अचानक उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया. कोच के इस फैसले से फैंस हैरान हैं, क्योंकि इससे टीम का फायदा तो नहीं हुआ, उल्टा यूपी वॉरियर्स मुसीबत में फंस गई.

बुधवार (14 जनवरी) को नवी मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यूपी की कप्तान मेग लैनिंग ने 38 गेंदों पर 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल के साथ उन्होंने 56 गेंद पर 85 रनों की पार्टनरशिप की.

हरलीन देओल के रिटायर्ड आउट पर बवाल

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यूपी वॉरियर्स की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग के बाद सबसे दमदार प्रदर्शन हरलीन देओल ने ही किया. स्टार भारतीय खिलाड़ी ने 130 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 36 गेंदों पर 47 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उनके साथ कांड हुआ. अचानक ड्रेसिंग रूम से कोच ने ये संदेश भेजा कि वो हरलीन को रिटायर्ड आउट करना चाहते हैं. 17 ओवर के बाद हरलीन देओल रिटायर्ड आउट होकर ड्रेसिंग रूम लौटीं और उसके बाद यूपी वॉरियर्स का बेड़ा गर्क हो गया. उनके आउट होने के बाद टीम ने अंतिम 18 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाए. 

कोच ने खुद लिखी हार की कहानी

हरलीन देओल को रिटायर्ड आउट करने का फैसला यूपी वॉरियर्स के लिए खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा था. हेड कोच अभिषेक नायर की जमकर आलोचना हो रही है और उन्हें हार का असली गुनहगार बताया जा रहा है. ऐसा भी नहीं था कि हरलीन स्लो खेल रही थीं. वो 130 की स्ट्राइक रेट से खेल रही थीं और पूरी तरह से सेट थीं. आखिरी तीन ओवरों में वो और खतरनाक हो सकती थीं, लेकिन अभिषेक नायर ने उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

155 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर मैच को जबरदस्ती आखिरी गेंद तक खींच के ले गई. हालांकि, इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया. अंतिम ओवर में उन्हें 6 रनों की दरकार थी. इससे पहले गुजरात के खिलाफ जब उन्हें 6 गेंद पर 7 रन की जरूरत थी, तब जेमिमा की टीम का दिल टूटा था, लेकिन इस बार साउथ अफ्रीकी कप्तान वोल्वाड्ट ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. 

ये भी पढ़ें: U19 WC Live Streaming: वर्ल्ड कप में सनसनी मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे से भारत का मैच और कहां देखें लाइव?