News in Brief

विदर्भ ने कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के सेमीफाइनल-1 में  6 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है. अब यह टीम सौराष्ट्र-पंजाब के बीच सेमीफाइनल-2 की विजेता से भिड़ेगी. यह मैच 16 जनवरी को खेला जाना है, जिसके बाद फाइनल 18 जनवरी को आयोजित होगा. विदर्भ की शान एक बार फिर अमन मोखाड़े रहे. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए कर्नाटक की टीम 49.4 ओवरों में 280 रन पर सिमट गई. जवाब में अमन कर्नाटक के सामने कहर बनकर टूटे.

नायर ने ठोकी फिफ्टी

कर्नाटक ने 20 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से ध्रुव प्रभाकर ने करुण नायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 74 के स्कोर तक पहुंचाया. ध्रुव 28 रन बनाकर आउट हुए. करुण नायर ने केएल श्रीजीत के साथ 97 गेंदों में 113 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. नायर ने 90 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 76 रन बनाए.

Add Zee News as a Preferred Source

विदर्भ की तरफ से छाए ये गेंदबाज

श्रेयस गोपाल ने अभिनव मनोहर के साथ छठे विकेट के लिए 55 रन जुटाए. श्रेयस गोपाल 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिनव मनोहर ने 26 रन का योगदान दिया. कृष्णन श्रीजीत ने 7 चौकों के साथ 54 रन जुटाए. विपक्षी खेमे से दर्शन नालकंडे ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि यश ठाकुर ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा, नचिकेत भूटे और यश कदम ने 1-1 विकेट निकाला.

ये भी पढे़ं.. IPL में खेलने को तरस.. BBL में बुरी तरह गरजा 2 करोड़ी, KKR की हो गई बल्ले-बल्ले

अमन मोखाड़े जीत के हीरो

इसके जवाब में विदर्भ ने 46.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम ने महज 9 के स्कोर पर अथर्व तायडे का विकेट गंवा दिया था. यहां से अमन मोखाड़े ने ध्रुव शौरे के साथ दूसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 107 रन तक पहुंचाया. ध्रुव 64 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए. यहां से अमन मोखाड़े ने समर्थ आर के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रन जुटाकर विदर्भ को जीत की दहलीज पर ला दिया. मोखाड़े 122 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 138 रन बनाकर आउट हुए. यहां से रविकुमार समर्थ ने 69 गेंदों में 7 चौकों के साथ नाबाद 76 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से अभिलाष शेट्टी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि विद्याधर पाटिल ने 1 विकेट निकाला.