News in Brief

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने में अब तकरीबन 3 हफ्तों का समय रह गया है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इस टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है. सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग ले रही है. जिसमें 8 एशिया की टीमें शामिल हैं. विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी थी. इससे पहले अफगानिस्तान के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. चोट का साफ नहीं हो पाया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो महीने के आखिर में उन्हें सर्जरी होनी है…

अभी तक कोई पुष्टि नहीं
गौरतलब है कि अफगानिस्तान की ओर से अभी तक इस मामले में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ना ही अफगानिस्तान खेमे से उनके रिप्लेसमेंट की कोई खबर है. अफगानिस्तान ने पहले से ही रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में स्पिनर एएम गजनफर, एजाज अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी को शामिल किया है.  ऐसे में अगर नवीन बाहर होते हैं, तो उनकी जगह इन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी जा सकती है.

साल 2024 में खेला था आखिरी मैच
बता दें कि नवीन उल ने अफगानिस्तान के लिए आखिरी मैच साल 2024 में खेला था. उन्होंने 2025 में SA20 और यूएसए मेजर लीग में भाग लिया था. हालांकि, कंधे में चोट लगने की वजह से वह एशिया कप से बाहर हो गए थे. पिछली साल वापसी करते हुए नवीन ILT20 में MI एमिरेट के लिए खेले थे. ऐसे में उनके लिए नेशनल टीम में वापसी करने का बड़ा मौका था.
 
अफगानिस्तान का स्क्वॉड 

Add Zee News as a Preferred Source

T20 वर्ल्ड कप शिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नइब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान (उप-कप्तान).

रिजर्व खिलाड़ी:  एएम गजनफर, एजाज अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी.

ये भी पढ़ें: सचिन के 100 शतकों से कितने दूर विराट, क्या तोड़ पाएंगे क्रिकेट के भगवान का महारिकॉर्ड? समझें पूरा समीकरण