News in Brief

इन दिनों टीम इंडिया अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रही है. कल भारतीय टीम ने विश्व कप के पहले मैच में जीत के साथ आगाज किया. बता दें कि 7 फरवरी टी20 विश्व कप का भी आगाज होना है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड कायम हुआ है. 4 खिलाड़ी ऐसे में जो अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं साथ ही टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं. ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है. ऐसा बेहद कम हो पाता है, जब कोई खिलाड़ी 2 बड़े टूर्नामेंट जीत टीम का हिस्सा हो. लिस्ट में युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी का नाम शामिल है, लेकिन 1 नाम ऐसा है. जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी.

युवराज सिंह
साल 2009 में मोहम्मद कैफ की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फतह किया था. युवराज सिंह उस टीम का हिस्सा थे. उस टूर्नामेंट में युवराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 203 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है. साथ ही युवराज ने 12 विकेट भी हासिल किए थे. सिक्सर किंग को टूर्नामेंट के दौरान दमदार प्रदर्शन करने के लिए ‘ प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से भी नवाजा गया था. साल 2007 में आयोजित  टी20 विश्व कप विजेता टीम का युवराज सिंह हिस्सा थे. युवराज को इस टूर्नामेंट के दौरान ही सिक्सर किंग का टैग मिला था. उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे.

विराट कोहली
भारत के रन मशीन विराट कोहली के नाम पर भी ये अनोखा कीर्तिमान काबिज है. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. साथ ही साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी विराट टी20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे. कोहली ने साल 2024 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की यादगार पारी खेली थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

रवींद्र जडेजा
लिस्ट में तीसरे पायदान पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम है. जडेजा 2008 में विराट कोहली की कप्तानी वाली अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं. वहीं, साल 2024 में विराट कोहली की तरह वह भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे. 

अर्शदीप सिंह
साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में फतह हासिल करने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे अर्शदीप सिंह ने इतिहास साल 2024 में रचा. अर्शदीप साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया की स्क्वॉड का मुख्य हिस्सा थे. ऐसे में उनके नाम भी ये उपलब्धि हासिल हो गई.