News in Brief

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हुए हैं. जिन्होंने 22 गज की इस पट्टी पर अपने बल्ले के दम दिखाते हुए ऐसी-ऐसी पारियां खेली हैं कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. एक समय था जब कंगारूओं के खिलाफ खेलने से विरोधी खौफ खाते थे. उसी दौर का एक खिलाड़ी ऐसा है जो आज भी तबाही मचा रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के बारे में. वॉर्नर ने साल 2024 में क्रिकेट जगत को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनके बल्ले की धार बिल्कुल कम नहीं हो रही है.  वॉर्नर ने कुछ दिनों पहले ही BBL में शतक ठोका था. इस बीच उन्होंने 1 और शतक जड़ते हुए विराट कोहली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

वॉर्नर का सीजन का दूसरा शतक
बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने धूम मचा दी. 39 वर्षीय वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कप्तानी पारी खेल डाली. 1 छोर पर लगातार विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन वॉर्नर डटे रहे और उन्होंने महज 65 गेंदों में 110 रनों की पारी खेल डाली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाने का कारनामा किया. साथ ही इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 170.98 का रहा है. इसी के साथ उन्होंने इस सीजन का दूसरा शतक अपने नाम किया.

विराट रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
बता दें कि डेविड वॉर्नर ने कुछ ही दिन पहले विराट कोहली के टी20 क्रिकेट मेंं सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. अब वह कोहली से आगे निकल गए हैं. डेविड वॉर्नर ने अपने टी20 करियर की 10वीं सेंचुरी जमा दी. पाकिस्तान का बाबर आजम 11 शतक के साथ दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल सबसे ज्यादा 22 शतक के साथ नंबर 1 पायदान पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

खास लिस्ट में वॉर्नर
गौरतलब है कि साल 2026 के सीजन में डेविड वॉर्नर ने दूसरा शतक जड़ा है. वह रिटायरमेंट के बाद और भी ज्यादा विध्वंसक हो गए हैं. वॉर्नर ने ओवरऑल अपने बिग बैश करियर का तीसरा शतक लगाया है. बेन मैकडरमॉट, स्टीव स्मिथ के बाद अब डेविड वॉर्नर 3 शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं. वॉर्नर अपनी तेज-तर्रार पारी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर एक साबित कर दी कि अभी उनमे काफी क्रिकेट बची है.

ये भी पढ़ें: अंडर 19 वर्ल्ड कप और टी20 विश्व कप जीतने वाले 4 भारतीय धुरंधर,  लिस्ट में आखिरी नाम सुन उड़ जाएंगे आपके होश