News in Brief

Babar Azam Steve Smith: बिग बैश लीग (BBL) के 37वें मैच में सिडनी सिक्सर्स ने शुक्रवार (16 जनवरी) को चीर प्रतिद्वंद्वी सिडनी थंडर को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम अंक तालिका में 9 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई. वह नॉकआउट राउंड में पहुंचने की रेस में अभी भी कायम है. दूसरी ओर, सिडनी थंडर की टीम 10 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 4 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे आठवें स्थान पर है. वह टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी है. थंडर के खिलाफ मैच में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम का बल्ला चला, लेकिन कुछ ऐसा भी हुआ जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया.

स्मिथ ने सिंगल लेने से किया मना

स्टीव स्मिथ ने सिडनी थंडर के खिलाफ 42 गेंदों में 100 रन बनाए. उनके शतक की बदौलत टीम ने 190 रनों का पीछा करते हुए 16 गेंदें बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली. 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक निर्णायक पल आया जब स्मिथ ने अपने साथी बल्लेबाज बाबर आजम को सिंगल लेने से मना कर दिया. इसने सबको हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर इसका तुरंत ही वायरल हो गया. बाबर आजम इस दौरान स्मिथ के मना करने से काफी नाराज नजर आए.

Add Zee News as a Preferred Source

स्मिथ ने क्यों किया सिंगल से इनकार?

बाबर ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन स्मिथ ने हैरानी की बात है कि रन लेने से मना कर दिया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ओवर खत्म होने के बाद बाबर को समझाया कि वह ‘पावर सर्ज’ लेने वाले थे. यह दो ओवर का समय होता है जिसमें फील्डिंग टीम को सर्कल के बाहर सिर्फ दो खिलाड़ी रखने की इजाजत होती है.इसके बाद स्मिथ ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और रयान हैडली की गेंदों पर लगातार चार छक्के और फिर एक चौका लगाया. इस ओवर में सिडनी सिक्सर्स ने 32 रन बनाए. यह BBL के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं.

 

 

ये भी पढ़ें: T20 WC से पहले पड़ोसी टीम का बड़ा फैसला, 100 मैच खेलने वाले दिग्गज की कराई एंट्री

बाबर का फूटा गुस्सा

अगले ही ओवर की पहली गेंद पर बाबर ने नाथन मैकएंड्रयू की गेंद को अपने स्टंप्स पर मार दिया. आउट होने के बाद उनकी निराशा साफ दिख रही थी क्योंकि बल्लेबाज ने अपना बल्ला बाउंड्री कुशन पर दे मारा. इससे पहले सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 6 विकेट 189 रन बनाए थे. उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 65 गेंद पर नाबाद 110 रन बनाए. उनके लिए 11 चौके और 4 छक्के लगाए. वॉर्नर का स्ट्राइक रेट 169.23 का रहा. निक मेडिंसन ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए. सिक्सर्स के लिए 4 ओवर में 3 विकेट लिए. जवाब में स्मिथ ने 42 गेंद पर 100 और बाबर ने 39 गेंद पर 37 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 12.1 ओवरों में 141 रनों की साझेदारी की. स्मिथ ने 5 चौके और 9 छक्के लगाए. बाबर के बल्ले से 7 चौके निकले. सिक्सर्स ने 17.2 ओवरों में 5 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

 

 

ये भी पढ़ें: 6, 6, 6, 6… टेस्ट खत्म अब स्मिथ पर सवार T20 का ‘भूत’,आसमान ताकते रहे बाबर आजम

स्मिथ ने क्या कहा?

स्टीव स्मिथ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पावर सर्ज लेते समय अपनी रणनीति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “हां, तो हमने 10 ओवर के बाद बात की और उन्होंने (बाबर) कहा, तुरंत सर्ज ले लो. मैंने कहा, नहीं, एक ओवर और दो।. मैं छोटी बाउंड्री पर हिट करना चाहता था और मैं पहले ओवर को खराब नहीं करना चाहता था और मैंने उस ओवर में 30 रन बनाने की कोशिश की. मुझे लगता है कि हमने 32 रन बनाए, तो यह एक अच्छा नतीजा है. मुझे नहीं लगता कि बाबर उस सिंगल को मना करने से बहुत खुश थे. यह एक अच्छी विकेट थी. जाहिर है 190 रनों का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत करनी थी. बाबर और मैंने वहां एक बहुत अच्छी साझेदारी की जिसने प्लेटफॉर्म तैयार किया. फिर सर्ज आया और यह मौका था. सर्ज में कुछ गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाने में कामयाब रहा और हमें रेस में आगे कर दिया.”