Bangladesh Murder: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार जारी है. जहां पिछले काफी समय से हिंदुओं को निशाना बनाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है. जिसके चलते पिछले एक महीने में 9 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है. ऐसे ही एक घटना शुक्रवार को राजबारी जिले से सामने आई, यहां पर 30 साल के रिपन साहा को जानबूझकर गाड़ी से कुचल दिया गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. 

हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया था और मालिक को भी हिरासत में लिया. लेकिन इसके बाद एक और हिंदू के साथ हिंसा की खबर सामने आईं हैं. जिसमें लिटन घोष नाम के हिंदू की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं के चलते वहां रह रहे अल्पसंख्यकों की चिंता बढ़ने लगी है. ताजा घटना में बांग्लादेश के गाजीपुर में 55 वर्षीय लिटन घोष उर्फ काली नाम के कारोबारी को हमलावरों ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

नाबालिग को बचा रहा था लिटन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिटन मिठाई की दुकान पर काम करने वाले नाबालिग को बचा रहा था, उस वक्त हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया. घटना का कारण एक 28 साल का मसूम मियां बना, जो सुबह के वक्त दुकान पर आया और वहां काम करने वाले नाबालिग के साथ उसके खेत से तोड़े गए केले के पत्ते को लेकर लड़ाई करने लगा. जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई.मामला बढ़ने के बाद मियां के माता-पिता मोहम्मद स्वपन मियां और मजीदा खातून मौके पर पहुंचे और लड़ाई में शामिल हो गए. 

Add Zee News as a Preferred Source

लिटन के सिर पर हमला
जिसके बाद दुकान मालिक लिटन ने बीच बचाव की कोशिश की. लिटन की कोशिश पर हमलावरों ने उसको निशाने पर ले लिया और फावड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार लिटन के सिर पर इतनी गहरी चोट लगी की उसके मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, वहां मौजूद लोगों के अंदर इस घटना को लेकर गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने तीनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी हिरासत में हैं और मामले की जांच बाद के कानूनी कार्रवाई होगी. 

यह भी पढ़ें: कट्टरपंथियों की आग में जल गया ‘झुनू सर’ का घर, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तेज; ब्रिटिश सांसद ने उठाया सवाल