News in Brief

टीम इंडिया के उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने मजेदार खुलासा किया है. दिल्ली के खिलाड़ी ने बताया कि जब वो पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से मिले थे तब विराट कोहली ने उनकी खिंचाई की थी. हर्षित ने ये भी खुलासा किया कि अभ्यास के दौरान लगातार विराट उनकी मदद करते हैं और उन्हें निखारने में उनका बड़ा योगदान रहा है. हर्षित राणा ने नवंबर, 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टेस्ट डेब्यू किया था. उसके बाद से वो लगातार टीम इंडिया का रेगुलर हिस्सा रहे हैं. 

मेन्स एक्सपी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में हर्षित राणा ने उस पल को याद किया जब वह पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले थे. उन्होंने बताया कि मैच खत्म होने के बाद अनुष्का ड्रेसिंग रूम में आई थी. मैंने उन्हें “मैम” कहकर संबोधित किया तो कोहली भाई ने तुरंत मुझे टोक दिया.

जब पहली बार अनुष्का से मिले थे हर्षित राणा

Add Zee News as a Preferred Source

मेन्स एक्सपी के साथ इंटरव्यू में हर्षित राणा ने बताया, ”मैं अनुष्का से पहली बार मिल रहा था. मैंने उन्हें ‘मैम’ कहकर बुलाया. विराट ने मुझे कहा कि उन्हें ‘मैम’ न कहूं, बल्कि ‘भाभी’ कहूं. मैंने उन्हें बताया कि मैं उनसे पहली बार मिल रहा हूं. फिर विराट ने अनुष्का से कहा कि ये तुम्हारे सामने सीधा बन रहा है, अभी बाहर मुझपर शैम्पेन फेंक रहा था.” युवा तेज गेंदबाज ने आगे बताया कि विराट कोहली बहुत मजाकिया इंसान हैं.

कोहली-हर्षित के बीच हुई 99 रनों की पार्टनरशिप

रविवार (18 जनवरी) को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एक समय के लिए विराट कोहली और हर्षित राणा ने उनकी सांसे तेज कर दी थी. दोनों के बीच 69 गेंदों पर 99 रनों की शानदार साझेदारी हुई. हर्षित राणा ने इस दौरान अपने ODI करियर का पहला अर्धशतक जड़ा, वहीं विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल का 54वां शतक ठोका. हर्षित 52 रन और विराट कोहली 108 गेंदों पर 124 रन बनाकर आउट हो गए. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 296 रन ही बना सकी. ब्लैक कैप्स ने 2-1 से शृंखला अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: जिसपर था घमंड… टीम इंडिया के लिए वही बना सबसे बड़ा विलेन, ये 2 खिलाड़ी हैं शर्मनाक हार के असली गुनहगार