News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई. भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम ने भारत की धरती पर वनडे सीरीज जीतने का कारनामा किया है. तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 338 रनों का लक्ष्य सामने रखा था. लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और एक बार फिर बल्लेबाजी का जिम्मा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर था. कोहली ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए 124 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ विराट कोहली के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड कायम हो गया है. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अपने शर्मनाक रिकॉर्ड स्थापित कर लिया. कोहली अब क्रिकेट जगत में ऐसा करने वाले नंबर 1 खिलाड़ी बन चुके हैं.

बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

गौरतलब है कि विराट कोहली ने अपने अभी तक के करियर में 54 शतक लगाने का कारनामा किया है. इस दौरान विराट कोहली ने 9 शतक टीम इंडिया की हार में लगाए हैं. वहीं, 5 शतक कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ठोका है. बता दें कि  कोहली से पहले ये रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम पर था. गेल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 शतक लगाए थे. जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, इस मामले में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है. 3-3 के साथ वह आखिरी पायदान पर शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कोहली का कीर्तिमान

विराट कोहली ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अपने वनडे करियर का 54 वां शतक ठोकने का कारनामा किया. वहीं, ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में ये उनका 85वां शतक था. खास बात ये है कि कोहली ने घरेलू मैदान पर सभी फॉर्मेट को  मिलाकर 41 शतक जड़ दिया है. कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. अब वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड से मात्र 15 शतक और दूर हैं. देखना दिलचस्प होगा कोहली ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भी कोहली नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का नाम है. पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 6 शतक लगाए हैं. पोंटिंग के साथ 1 और खिलाड़ी का नाम है. वह नाम वीरेंद्र सहवाग. जी हां भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कीवियों के खिलाफ 6 शतक लगाए थे. अब वर्ल्ड क्रिकेट में कोहली इस मामले में नंबर 1 पर आ गए हैं. 

ये भी पढ़ें: तीसरे मुकाबले से पहले राहुल पहुंचे महाकाल के दरबार, उज्जैन के राजा से मांगा आशीर्वाद