ईरान में दिसंबर 2025 से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन अब 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान की अराजकता और हिंसा की याद दिला रहे ह. उस समय शाह मोहम्मद रेजा पहलवी की सत्ता के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर उतरे थे, जिसके परिणामस्वरूप इस्लामिक गणराज्य की स्थापना हुई. अब, 47 साल बाद, वही देश आर्थिक संकट से उपजे विरोधों में फंस गया है, जहां प्रदर्शनकारी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. मौतों की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है, गिरफ्तारियां 24,000 से अधिक हो गई हैं, और इंटरनेट ब्लैकआउट ने सूचनाओं को सीमित कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source