India All Time T20 Playing XI: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिन बल्लेबाजों ने खूब नाम कमाया, उनमें भारत समेत दुनिया के कई दिग्गज शामिल हैं. इसलिए जब भी बेस्ट 11 खिलाड़ियों को चुनने की बात आती है तो यह फैसला मुश्किल होता है. खासकर जब भारत की ऑल टाइम टी20 प्लेइंग 11 चुनने की बात आती है तो यह और भी टफ हो जाता है. टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एमएस धोनी ने 2007 में पहला विश्व कप जिताया था, फिर रोहित शर्मा ने 2024 में यह खिताब दिलाया, लेकिन आपको हैरानी होगी कि ऑल टाइम प्लेइंग 11 में इन दोनों ही दिग्गजों को जगह नहीं मिली है.
जी हां, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर ने जब ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनी तो कई चौंकाने वाले फैसले किए. उन्होंने टी20 के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा, महान कप्तान एमएस धोनी और घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं दी. इन तीनों ही धुरंधरों को बेस्ट 11 से बाहर रखकर पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने फैंस को हैरान कर दिया है.
किसे बनाया कप्तान?
संजय बांगर ईएसपीएनक्रिकइन्फो के एक खास सेगमेंट में चर्चा कर रहे थे, तभी उन्होंने भारत की ऑल टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन चुनी. जिकी कमान दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को बनाया गया है, जबकि ओपनर के तौर पर उनके साथ शुभमन गिल को जगह दी है, वही शुभमन गिल जिन्हें टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम में जगह नहीं मिली.
मिडिल ऑर्डर में राहुल, युवराज और सूर्या
बांगर ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट 11 में नंबर तीन पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव और नंबर पांच पर युवराज सिंह को रखा है. उनका मानना है कि ये तीनों ही खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में आकर रनों की बारिश कर सकते हैं. इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और दीपक चाहर को शामिल किया गया है, जो हमेशा ही टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं.
गेंदबाजी डिपार्टमेंट में कौन-कौन?
संजय बांगर ने बेस्ट प्लेइंग 11 के गेंदबाजी विभाग में स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को जगह दी है, जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आशीष नेहरा का नाम शामिल है. उनका साथ देने के लिए दीपक चाहर भी मौजूद हैं.
संजय बांगर की ऑल टाइम इंडिया टी20 प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (कप्तान), शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, शिवम दुबे, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, आशीष नेहरा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 1st T20I: कप्तान ने किया कन्फर्म… नागपुर में खेलेंगे ईशान किशन, प्लेइंग-11 से बाहर रहेगा ये धांसू खिलाड़ी
