Trump defends tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने टैरिफ की नीति का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि टैरिफ ने अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने में मदद की है और इससे आम अमेरिकियों को सीधे भुगतान भी किया जा सकता है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए यह टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन का असली कारण हैं.
62 प्रतिशत घट गया है व्यापार घाटा
ट्रंप ने दावा किया कि टैरिफ से व्यापार घाटा तेजी से घटा है. उन्होंने कहा कि व्यापार घाटा 62 प्रतिशत घट गया है. बाद में उन्होंने कहा कि यह कमी एक साल में 77 प्रतिशत तक हो गई है. उन्होंने उन चेतावनियों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि टैरिफ महंगाई को बढ़ा सकती है. उनका कहना था कि, “हमारी महंगाई बहुत कम है.”
राष्ट्रपति ने कहा कि टैरिफ ने कंपनियों को अमेरिका में कारखाने बनाने के लिए प्रेरित किया है. कंपनियां अब आयात शुल्क से बचने के लिए घरेलू उत्पादन चुन रही हैं. ट्रंप ने बताया कि देशभर में नए प्लांट बन रहे हैं. उन्होंने 18 ट्रिलियन डॉलर के निवेश का भी जिक्र किया, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नई संभावनाओं को दर्शाते का काम करता है.
ट्रम्प ने टैरिफ से होने वाली कमाई का इस्तेमाल करके लोगों को पैसे वापस देने का आइडिया दिया है. $2,000 के चेक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह हो सकता है. उन्होंने कहा, “हम कम से कम $2,000 का डिविडेंड दे पाएंगे.” ट्रम्प ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि इसके लिए कांग्रेस की जरूरत नहीं पड़ेगी.
राष्ट्रीय सुरक्षा और राजस्व के लिए जरूरी है टैरिफ
राष्ट्रपति ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ प्राधिकरण को लेकर चल रहे कानूनी चुनौती का जिक्र भी किया है. उन्होंने कहा कि निगेटिव फैसला मामले को जटिल बना सकता है. इसके बावजूद, उन्होंने टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा और राजस्व के लिए महत्वपूर्ण बताया. ट्रंप ने नई वैश्विक व्यापार डील्स का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिका अब व्यापार में धोखा नहीं खा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टैरिफ नहीं होते, तो विदेशी कंपनियां मुख्य उद्योगों पर हावी हो जाती हैं.
ये भी पढ़ें: क्या है मुस्लिम ब्रदरहुड? अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन; UAE खुश, तुर्की के लिए बड़ा झटका
