World Economic Forum : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्मी ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में वैश्विक व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला आंकलन पेश किया. उन्होंने कहा कहा कि अमेरिका की लीडरशप वाला ग्लोबल रूल बेस्ड सिस्टम अब प्रभावी रूप से खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि अब पुरानी व्यवस्था की वापसी बिल्कुल भी संभव नहीं है. कार्नी का कहना है कि नियम आधारित इंटरनेशनल ऑर्डर को बल देने वाली पुरानी मान्यताएं अब मान्य नहीं हैं. 

बदलाव नहीं दरार का दौर है

कार्नी ने फोरम में कहा,’ मैं सीधे-सीधे कहूं. हम एक बदलाव के दौर में नहीं, बल्कि एक दरार के दौर में हैं. पुरानी व्यवस्था वापस नहीं आ रही है.’  उन्होंने ट्रंप का नाम लिए बिना इस बदलाव का मुख्य कारण अमेरिकी वर्चस्व बताया.  उन्होंने कहा कि जिस रूल बेस्ड इंटरनेशनल बॉर्डर की बात की जा रही है. वह शुरु से ही भ्रम था. उन्होंने कहा कि जिन महाशक्तियों ने कभी साझा समृद्धि का वादा किया था वह अब उसी आर्थिक एकीकरण को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं. 

अत्यधिक वैश्विक निर्भरता बनी खतरा 

कार्नी ने कहा,’ हम जानते थे कि अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था की कहानी आंशिक रूप से झूठी थी कि सबसे शक्तिशाली देश अपनी सुविधा के अनुसार खुद को छूट दे देंगे. व्यापार नियमों को असमान रूप से लागू किया जाता था. यह मनगढ़ंत कहानी उपयोगी थी और विशेष रूप से अमेरिकी वर्चस्व ने सार्वजनिक हित प्रदान करने में मदद की, लेकिन यह व्यवस्था अब काम नहीं करती है.’  कार्नी ने कहा कि फाइनेंस, हेल्थ, एनर्जी और जियोपॉलिटिक्स में हाल के संकटों ने खुलासा कर दिया है कि अत्यधिक वैश्विक निर्भरता अब बड़ा खतरा बन चुकी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

टैरिफ का बनाया जा रहा हथियार 

कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा,’ आज टैरिफ को दबाव बनाने के हथियार के तौर पर उपयोग किया जा रहा है. फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को जबरदस्ती के लिए और सप्लाई चेन को कमजोर कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.’ कार्नी का कहना है कि आने वाले समय में यही बदलाव ग्लोबल पॉलिटिक्स और इकोनॉमी की दिशा तय करेगा. बता दें कि कनाडाई पीएं का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका के साथ चीन-यूरोप के बीच व्यापारिक और रणनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.