Board Of Peace: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर गाजा में शांति योजना के तहत बनाए गए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल होंगे. इस बात की जानकारी खुद इजरायल की ओर से दी गई है. हालांकि, इजरायल की ओर से इस बोर्ड को लेकर आपत्ति जताई गई थी और इसके सदस्यों को लेकर भी सवाल खड़े किए गए थे. हाल के दिनों में ही इजरायल सरकार की ओर से कहा गया था कि ट्रंप प्रशासन की ओर से इस बोर्ड के गठन के दौरान इजरायल से कोई चर्चा नहीं की गई थी. 

वहीं, इजरायल की ओर से यह भी कहा गया था कि बोर्ड ऑफ पीस का गठन उसकी नीतियों से बिल्कुल मेल खाता नहीं दिख रहा है. हालाकि, अब इजरायल ने कहा कि वह इस बोर्ड ऑफ पीस का हिस्सा बनने के लिए तैयार है. नेतन्याहू के इस फैसले ने दुनिया को चौंका दिया है. इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए केवल इजरायल का सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष ने भी इस बोर्ड ऑफ पीस की आलोचना की थी. 

US ने किया बोर्ड ऑफ पीस में शामिल सदस्यों के नाम का ऐलान

Add Zee News as a Preferred Source

उल्लेखनीय है कि शनिवार को अमेरिका की ओर से बोर्ड ऑफ पीस में शामिल सदस्यों के नाम की घोषणा की गई थी. इसमें तुर्किए के विदेश मंत्री, कतर सरकार के प्रतिनिधि, ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर समेत अन्य लोगों का नाम शामिल है. इससे पहले इजरायल के सुरक्षा मंत्री ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के गठन पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि गाजा को किसी प्रशासनिक समिति की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वहां पर सिर्फ हमास के आतंकियों से छुटकारा दिलाने की जरूरत है. वहीं, इजरायल के विपक्ष के नेता येर लापिड ने भी बोर्ड ऑफ पीस के ऐलान को इजरायल के लिए कूटनीतिक असफलता करार दिया था. 

यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक लगाना बना ‘गुनाह’! स्कूल बोला- तिलक हटाओ या स्कूल छोड़ो, पैरंट्स ने उठा लिया बड़ा कदम

ट्रंप का गाजा बोर्ड ऑफ पीस क्या है? 

गौरतलब है कि बोर्ड ऑफ पीस अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा में शांति स्थापित करने के अंतरराष्ट्रीय संगठन के तौर पर पेश किया जा रहा है. इसको लेकर व्हाइट हाउस का दावा है कि इससे मुख्यतः गाजा नें इजरायल फिलिस्तीन के बीच शांति स्थापित करने के लिए प्रस्तावित किया गया है. बताया जा रहा है कि यह शांति बोर्ड डोनाल्ड ट्रंप की 20 सूत्रीय गाजा शांति योजना को लागू करने के लिए बनाया गया है. 

अब नहीं होगी संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता: ट्रंप 

हाल के दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कहा गया कि बोर्ड ऑफ पीस का गठन किया जा रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि यह वाकई शानदार साबित होगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र ने अधिक और कड़े कदम उठाए होते, तो शायद इसकी आवश्यकता नहीं होती. ट्रंप शुरू से दावा करते आ रहे हैं कि अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने दुनिया के आठ युद्धों को समाप्त कराया है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने किसी भी युद्ध को समाप्त कराने में उनकी मदद नहीं की है. ट्रंप ने कहा था कि मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं. मैंने उन्हें मदद के लिए फोन नहीं किया, लेकिन मैंने राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को बैठाया और सख्ती से बात की. इसके बाद सहमति बनाई. 

यह भी पढ़ें: चेरनोबिल में फिर मंडराया मौत का साया! रूसी हमले के बाद न्यूक्लियर प्लांट की बिजली गुल, क्या टल गया 1986 जैसा महाविनाश?