US News: अमेरिका के वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बार फिर भारत पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ पर अपनी बात रखी है. अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने साक्षात्कार के दौरान एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ही रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगाए गए टैरिफ के बाद भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद रोक दी है. 

बताया जा रहा है कि बेसेंट मे फॉक्स बिजनेस के साथ खासबातचीत के दौरान कहा कि यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद भारत ने रूसी तेल खरीदना शुरू किया, हालांकि बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति ने इंडिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. अब भारत ने रूसी तेल खरीदना कम कर दिया है. उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय वस्तुओं पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. इसमें 25 प्रतिशत विशेष रूप से भारत द्वारा रूसी ऊर्जा आपूर्ति की खरीद से जुड़ा था.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने रुकवाया था भारत-पाक संघर्ष’, ट्रंप ने फिर अलापा पुराना राग; दावोस में और क्या-क्या बोले?

Add Zee News as a Preferred Source

तो अमेरिका लगाएगा 500 परसेंट टैरिफ 

अपनी बातचीत के दौरान अमेरिकी सेनेटर लिंडसे ग्राहम की ओर से पेश किए एक नए विधेयक पर भी बेसेंट ने बातचीत की. बताया जा रहा है कि नए विधेयक में रूसी तेल खरीदने और बेचने वाले देशों और कंपनियों पर 500 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। रिपोर्ट्स के अनुसार सीनेट की विदेश संबंध समिति में इस प्रस्ताव को लगभग सर्वसम्मति से समर्थन मिला है. इस विधेयक पर बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि प्रस्ताव फिलहल सीनेट के समक्ष है और इसका भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि संसद से इसको मंजूरी मिलती है या नहीं. 

हालांकि, बेसेंट ने यह भी माना कि व्हाइट हाउस का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत ऐसे उपायों को लागू करने की शक्ति पहले से मौजूद है. 

यूरोपीय देशों पर बरसे बेसेंट 

गौरतलब है कि अपनी बातचीत के दौरान अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने यूरोपीय देशों की खूब आलोचना की. यूरोपीय देशों पर भी यूक्रेन युद्ध शुरू होने के वर्षों बाद भी रूसी तेल खरीदना जारी रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये खरीदारी प्रभावी रूप से रूस की सैन्य कार्रवाइयों को वित्तपोषित कर रही है. बेसेंट के अनुसार, यूरोप अपनी सुरक्षा के लिए इसके परिणामों की परवाह किए बिना रूसी तेल खरीद रहा है.

यह भी पढ़ें: ग्रीनलैंड पर कब्जे और यूरोप की नीतियों से लेकर भारत-पाक युद्ध तक… WEF में ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें