What is F-47 Stealth Fighter Jet: वेनेजुएला पर हमला कर उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंदी बनाकर लाने के बाद अमेरिकी प्रेजिडेंट के हौंसले बुलंद हैं. अब उनकी नजर पड़ोसी कनाडा और दुनिया के सबसे बड़े बर्फीले द्वीप ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की है. इसके लिए वे खुलकर यूएस की सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने में लगे हैं. अब उन्होंने यूएस के छठी पीढ़ी स्टील्थ फाइटर जेट F-47 का वर्णन करके दुनिया को धमकाया है. उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे विनाशकारी लड़ाकू विमान है, जो कुछ ही मिनटों में दुनिया के किसी भी हिस्से में तबाही मचा सकता है.
F-47 दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर जेट
स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि F-47 एक शानदार फाइटर जेट है, जिसके आगे दुनिया का कोई भी प्लेन नहीं टिक सकता है. इसका मारक क्षमता के दुनिया बाकी सब फाइटर जेट फेल हैं.
ट्रंप ने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि इसका नाम 47 क्यों रखा गया है. अगर मुझे पसंद नहीं आया तो मैं यह 47 हटा दूंगा.’
ले सकता है तेज और सटीक मोड़
F-47 में अत्याधुनिक फाइटर जेट है. इसके निर्माण में स्टेल्थ तकनीक का उपयोग किया गया है. जिसके चलते यह आसानी से रडार पर दिखाई नहीं देता है. इसके सेंसर सिस्टम पूरी तरह एकीकृत हैं. इसकी वजह से पायलट दुश्मन को आसानी से ट्रैक करके उस पर हमला कर सकता है.
अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक, यह फाइटर जेट लंबी दूरी की लड़ाई के लिए बनाया गया है. अपनी उन्नत मिसाइलों से यह सुरक्षित दूरी पर रहते हुए ही लक्ष्य पर हमला कर सकता है.इसमें कॉकपिट के पास छोटे पंख लगे हैं. जिसके चलते उड़ान के दौरान इसमें स्थिरता बढ़ती है. साथ ही यह तेज और सटीक मोड़ भी ले सकता है. इस खूबी की वजह से यह प्लेन पास की लड़ाई (डॉगफाइट) में भी सक्षम बन जाता है.
अमेरिकी वायुसेना खरीदेगी 185 प्लेन
सहयोगी वेबसाइट WION के मुताबिक, F-47 स्टील्थ फाइटर जेट स्वायत्त ड्रोन के साथ मिलकर काम कर सकता है. इस प्लेन के डिजाइन में बोइंग के YF-118G बर्ड ऑफ प्रे विमान की झलक मिलती है. एफ सीरीज के बाकी लड़ाकू विमानों की तुलना में इसकी रेंज काफी ज्यादा है. इसके चलते यह ज्यादा घातक बन जाता है.
अमेरिकी वायुसेना ने इस फाइटर जेट को बनाने का कॉन्ट्रेक्ट बोइंग कंपनी को दिया है. योजना के मुताबिक, वायुसेना उससे कम से कम 185 विमान खरीदेगी. इस दशक के अंत यानी 1930 तक इन प्लेन के अमेरिकी वायुसेना में शामिल होने की उम्मीद है.
चीन के साथ टकराव के लिए यूएस की तैयारी
माना जा रहा है कि भविष्य के युद्धों में, खासकर चीन के साथ संभावित सैन्य टकराव में यह स्टेल्थ फाइटर जेट अहम भूमिका निभाने वाला है. अपने इस फाइटर जेट को लेकर ट्रंप खासे उत्साहित नजर आते हैं. उनका दावा है इस विमान की स्पीड, फुर्ती और हथियार ढोने की क्षमता जबरदस्त है. दुनिया ने ऐसा जेट इससे पहले कभी नहीं देखा होगा.
