Third World War Baba Vanga 2026 Prediction: वेनजुएला पर हमले के बाद ट्रंप की ग्रीनलैंड-कनाडा की जिद से यूरोप में टेंशन पसरी हुई है. अगर अमेरिकी सेना ने कब्जा करने के लिए कनाडा  ग्रीनलैंड पर हमला किया तो क्या यूरोप के देश उसके साथ जंग में उतर जाएंगे. क्या इस ट्रंप की एक गलती से तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा?  यह सवाल इन दिनों दुनिया के तमाम लोगों के मन में घूम रहा है. अब बाबा वेगा की साल 2026 में की गई भविष्यवाणी से लोगों में सिहरन और बढ़ गई है. 

बाबा वेंगा की 2026 के लिए डरावनी भविष्यवाणी

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने 2026 में तीसरा वर्ल्ड वॉर शुरू होने की भविष्यवाणी की है. साथ ही इस साल पहली बार मानवों का दूसरे ग्रहों के निवासियों यानी एलियंस से संपर्क भी हो सकता है. यह दो बड़ी घटनाएं मानव जीवन के लिए बेहद अहम हो सकती हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

बाबा वेंगा के अनुयायियों का कहना है कि दुनिया में तेजी से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है. विभिन्न देशों में युद्ध हो रहे हैं और बचे देश भविष्य के युद्ध के लिए तैयारियों में जुटे हैं. ऐसे में एक चिंगारी तीसरे वर्ल्ड वॉर को शुरू करवाने के लिए काफी है और वह चिंगारी इस साल लग सकती है. 

मानवों का पहली बार एलियंस से होगा संपर्क

वे यह भी दावा करते हैं कि अंतरिक्ष विज्ञान इस साल तरक्की के उस दौर तक पहुंच जाएगा कि पहली बार मानवों का एलियंस से संपर्क होगा. यह एक बड़ी खोज होगी और इससे ब्रह्मांड के बहुत सारे राज सामने आएंगे. ऐसा करने से मानवों को दूसरे ग्रहों पर आने-जाने का भी रास्ता मिल सकेगा. 

बाबा वंगा की इन भविष्यवाणियों को कई लोग डरावनी बता रहे हैं. उनका कहना है कि अगर ये भविष्यवाणी सच साबित हुई और तीसरा विश्व युद्ध छिड़ा तो पृथ्वी से मनुष्य का नामोंनिशान मिट सकता है. इसकी वजह ये है कि एक-दूसरे को मिटाने की होड़ की वजह से उस युद्ध में परमाणु बमों का भी इस्तेमाल हो सकता है. जिसके यूज के बाद पृथ्वी के एक बड़े हिस्से से मानवता खत्म हो सकती है.

कौन थी बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा बुल्गारिया की रहने वाली महिला थीं. जो जन्म से ही ब्लाइंड थीं. लेकिन उनके समर्थकों का दावा है कि नेत्रहीन होने के बावजूद भविष्य की घटनाओं को जान लेने की उनमें गजब की क्षमता थी. उन्होंने कई ऐसी भविष्यवाणियां की, जो बाद में सच साबित हुई. उनका 1996 में निधन हो गया था. उनके अनुयायी उन्हें बाबा वेंगा कहकर पुकारते हैं.

US एयरफोर्स में आने वाला है ‘सबसे विनाशकारी विमान’, F-47 से दहलेगा दुश्मन! ट्रंप ने दिखाई झलक

हालांकि विद्वानों का कहना है कि वेंगा की भविष्यवाणियों पर यकीन नहीं किया जा सकता. इसकी वजह ये है कि उनकी कोई भी भविष्यवाणी लिखित में है. उनकी जो भी भविष्यवाणी बताई गई, वे उनकी मौत के बाद उनके कुछ अनुयायियों ने ही बताई. दूसरे शब्दों में कहें तो वर्तमान वैश्विक माहौल देखकर उनके समर्थक बाबा वेंगा के नाम से कुछ भी भविष्यवाणी करते रहे हैं. बहरहाल बात चाहे कुछ भी हो, लेकिन इससे लोगों में अनजाना डर तो बन ही गया है.