Board Of Peace: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से आज अपने प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के पहले चार्टर का औपचारिक ऐलान किया. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए ये नया मंच शुरू किया है. इस बोर्ड में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शामिल किया गया है. इस बोर्ड ऑफ पीस में पाकिस्तान भी सदस्य होगा. हालांकि, हैरान करने वाली बात है कि इस बोर्ड में फ़िलिस्तीन को जगह नहीं दी गई है, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है. 

बोर्ड ऑफ़ पीस में फ़िलिस्तीन को न बुलाए जाने पर, भारत में फ़िलिस्तीन के एम्बेसडर अब्दुल्ला अबू शवेश ने ट्रंप पर कई आरोप लगाए. उन्होंने इस बोर्ड को ब्लैक कॉमेडी  करार दिया. इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायल के पीएम ने दो साल तक लगातार नरसंहार किया, बावजूद इसके उनको बोर्ड ऑफ़ पीस का मेंबर बनने के लिए बुलाया जा रहा है. यह बेहद सुध की बात है. 

जानिए पूरा मामला 

Add Zee News as a Preferred Source

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान के लिए एक नया मंच शुरू किया है. इसका नाम उन्होंने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ रखा है. ट्रंप का दावा है कि दुनिया के कई देश इसका बनने के लिए तैयार हैं. वहीं, हाल में ही उन्होंने इस बोर्ड में शामिल होने के लिए कई देशों को निमंत्रण भी भेजा था. हालांकि, ऑफ पीस में फिलिस्तीन को नहीं बुलाया गया है. जिसपर भारत में फिलिस्तीन के एम्बेसडर अब्दुल्ला अबू शवेश ने कहा कि यह दुख की बात है, इस मुद्दे की विडंबना है, यहां ब्लैक कॉमेडी है, जब इंसाफ से भागे हुए, इजरायली प्राइम मिनिस्टर को बोर्ड ऑफ पीस का मेंबर बनने के लिए बुलाया जा रहा है. जबकि राष्ट्रपति अब्बास, जो दिन-रात शांति, दो राज्यों के समाधान, अपनाए गए प्रस्ताव को लागू करने की अपील कर रहे हैं, उन्हें नहीं बुलाया जा रहा है.  उन्होंने आगे कहा कि यह दुख की बात है. यह एक ब्लैक कॉमेडी है. कम से कम हमारे नजरिए से, यह कोई पॉजिटिव इंडिकेटर नहीं है. 

यह भी पढ़ें: इतना टैरिफ क्यों, ग्रीनलैंड क्यों चाहिए, भारत से… दावोस में दिए ट्रंप के ये 9 तर्क पढ़ लीजिए

बोर्ड ऑफ पीस में शामिल प्रमुख नेताओं की सूची 

उल्लेखनीय है कि इस बोर्ड ऑफ पीस में एक दर्जन से अधिक देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शीर्ष राजनयिक शामिल हैं. वे सभी इस समय स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर शांति बोर्ड का प्रचार करने के लिए मौजूद हैं. इस बोर्ड में शामिल राष्ट्रध्यक्षों में शामिल लोगों की बात करें, तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव, पैराग्वे के रूढ़िवादी राष्ट्रपति सैंटियागो पेना,  आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव इत्यादि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने बना लिया अपना ‘बोर्ड ऑफ पीस’, पाकिस्तान भी होगा मेंबर, क्या मिल गया UN का नया विकल्प?