Sunita Williams: भारतीय मूल की NASA अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपने 27 साल के बेहतरीन करियर के बाद अब सन्यास ले लिया है. स्पेस एजेंसी के मुताबिक वह 27 दिसंबर 2025 से ही रिटायर हो चुकी हैं. बता दें कि सुनीता विलियम्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 3 मिशन पूरे किए, जिसमें उन्होंने कई ह्यूमन स्पेसफ्लाइट के रिकॉर्ड बनाए और अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए. यह 

रिटायर हुईं सुनीता 

सुनीता विलियम्स ने स्पेस में 9 स्पेस वॉक पूरे किए हैं, जिसमें उन्होंने स्पेसक्राफ्ट के बाहर 62 घंटे और 6 मिनट बिताए हैं. यह किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री की ओर से सबसे ज्यादा और NASA के इतिहास में चौथा सबसे ज्यादा समय है. सुनीता विलियम्स के रिटारमेंट की बात करें तो उन्हें NASA की ओर से सीधे तौर पर कोई पेंशन नहीं मिलेगी. इसके बदले उन्हें फेडरेल इंप्लॉयज रिटायरमेंट सिस्टम ( FERS) के तहत पेंशन मिलेगी, जो उन्हें उनके 27 साल की सेवा और लगातार 3 सालों तक उच्चतम वेतन के आधार पर की जाएगी.   

ये भी पढ़ें- भारत ने ऐसे ढीले किए ट्रंप के तेवर, ट्रैप में फंसने से पहले खेला दांव; यूरोपीय देश कैसे रह गए पीछे?

Add Zee News as a Preferred Source

 

सुनीता विलियम्स को कितनी पेंशन मिलेगी? 

सुनीता विलियम्स को उनकी सेवा के लिए हर साल अपने उच्चतम वेतन (Highest Salary) का लगभग 1 प्रतिशत मिलने की उम्मीद है, जो उनके GS15 वेतनमान और लगभग 1.20-1.30 करोड़ रुपये के एनुअल इनकम को देखते हुए अच्छी खासी राशि हो सकती है. अनुमान है कि सुनीता विलियम्स को सालाना तकरीबन 43,200 डॉलर (लगभग 36 लाख रुपये) की संघीय पेंशन मिलेगी. उन्होंने NASA में 27 साल का अपना करियर खत्म किया, जिसमें अमेरिकी नेवी में कैप्टन के रूप में उनकी सर्विस का समय भी शामिल है.  

ये भी पढ़ें- टैरिफ पर नहीं बनी बात लेकिन मोदी को बता रहे अपना परम मित्र,  वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भारत पर क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?  

 

भारत के स्पेस प्रोग्राम पर क्या बोलीं? 

NASA अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने हाल ही में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर भी बात की. उन्होंने कहा,’ मैं भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हूं. हर विचार अब हकीकत में बदल रहा है. मुझे लगता है कि जैसे-जैसे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अपने दम पर आगे बढ़ेंगे वैसे-वैसे वे जल्द ही अंतरिक्ष में पहुंच जाएंगे.’