News in Brief

टी20 विश्व कप शुरु होने में महज 2 हफ्ते का समय रह गया है. इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को हैरत में छोड़ दिया है. दरअसल, बांग्लादेश ने भारत में टी20 विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया है. बता दें कि आईसीसी ने कुछ घंटे पहले बांग्लादेश को वार्निंग दी थी अगर आप भारत में नहीं खेलेंगे, तो आपको बाहर कर दिया जाएगा,लेकिन बांग्लादेश ने आईसीसी की 1 ना सुनी. साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 को खेलने का वहिष्कार कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे क्रिकेट जगत के इतिहास में कब और किन-किन टीमों ने मेजबान देश में खेलने से मना किया है.

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका
बात है साल 1996 वनडे वर्ल्ड कप की दरअसल, वर्ल्ड कप के शुरु होने से 2 हफ्ते पहले ही श्रीलंका के राजधानी कोलंबो में भीषण बम धमाका हुआ.  हमले में 91 लोगों की मौत हुई और तकरीबन 1500 लोग घायल हुए.  धमाके होने के बाद ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने मैच खेलने से इंकार कर दिया और आईसीसी ने श्रीलंका को दोनों मैचों का विजेता (Walkover) घोषित कर दिया. 

2003 वनडे विश्व कप 
यह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला विश्व कप था जो कि जिम्बाब्वे और केन्या की भी मेजबानी में खेला जाना था. ये टूर्नामेंट बड़ा ही विवादित रहा है था दोनों मेजबान देशों ने खेलने से इनकार कर दिया था. बता दें कि इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे सरकार की नितियों के विरोध में खेलने से मना कर दिया था. वहीं, न्यूजीलैंड ने भी इस टूर्नामेंट में केन्या की राजधानी में सुरक्षा कारणों की वजह से खेलने से साफ मना कर दिया था. इसके साथ ही जिम्बाब्वे और केन्या  को वॉकओवर मिल गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

2009 टी20 विश्व कप

2009 में जिम्बाब्वे और ब्रिटेन के रिश्ते में तनावपूर्ण बने हुए थे. फिर जुलाई 2008 में जिम्बाब्वे के बीच में समझौता हुआ है. इसके बाद जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस लिया था. इसकी वजह उनके मैनेजमेंच ने बताया कि वह ऐसी टीम नहीं बनना चाहते हैं, जहां उन्हें बुलाया ही ना गया हो. इसके बदले स्कॉटलैंड को चुना गया.

2025 भारत ने पाकिस्तान जाने से किया मना

साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी तकरीबन 29 सालों बाद पाकिस्तान में खेला जाना था. बता दें कि पाकिस्तान नवंबर 2021 में मंजूरी दी गई थी. लेकिन लगातार सवाल उठाए जा रहे थे कि आखिर टीम इंडिया पाकिस्तान में हिस्सा लेगी या नहीं. बता दें कि भारत 2008 के बाद पाकिस्तान किसी भी तरह का क्रिकेट मैच खेलने नहीं गया है. लेकिन बता दें कि पाकिस्तान 2023 में वनडे विश्व कप खेलने के लिए भारत आया था. हालांकि, पाकिस्तान 2023 वनडे  विश्व कप खेलने के लिए भारत आया था. मगर भारत हमेशा ही पाकिस्तान जाने से कतराता रहा है. भारत ने अपने चैंपियंस ट्रॉफी के सारे मैच दुबई में खेले थे.

ये भी पढ़ें :T20 वर्ल्ड कप से पहले स्टार बल्लेबाज का बड़ा इशारा, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से रहा फैल