पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान-बाबर आजम के साथ बड़ा धोखा हुआ है. इनके साथी खिलाड़ी तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी के साथ-साथ कई पाकिस्तानी प्लेयर पोंजी स्कैम का शिकार हुए हैं. रिपोर्ट्स कि मानें तो इन खिलाड़ियों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है. बता दें कि ये मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने आया है और PCB ने मामले की जांच शुरु कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलामी बल्लेबाज फखर जमान, शादाब खान और भी दूसरे कई खिलाड़ियों ने पूर्व टेस्ट कप्तान के साथ मिलकर निवेश किया था जो कि अब देश ही छोड़कर फरार हो गए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरे मामले में क्या करता है.यही नहीं, बाबर-रिजवान के लिए बीते कुछ दिन अच्छे नहीं रहे हैं. चलिए समझते हैं पूरा माजरा…
फंस गए रिजवान और बाबर
दरअसल, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पहले भी पैसा लगाया था और उन्हें काफी फायदा भी हुआ है.लेकिन फिर उन्होंने निवेश करना जारी रखा और आगे चलकर भारी नुकसान उठाना पड़ा गया और उनके पैसे फंस गए जो कि वापिस भी नहीं आए. रिपोर्ट्स की माने तो जब इस मामले से प्रभावित खिलाड़ियों से संपर्क करने की भी कोशिश की, फिर उन्हें कहा गया पैसा नहीं मिल पाएगा और फोन, मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया गया. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ना केवल अपना बल्कि रिश्तेदारों का पैसा भी निवेश किया था. बताया जा रहा है कि ये रकम 100 करोड़ रूपए पीकआर थी.
बिग बैश में गजब बेइज्जती
बाबर आजम बिग बैश लीग में काफी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के साथ बाबर बल्लेबाजी कर रहे थे और स्मिथ उन्हें स्ट्राइक देने से मना कर देते हैं. साथ ही अगले ओवर में स्मिथ लगातार 4 गगनचुंबी छक्के लगाते हैं और बाबर उन्हें नॉन स्ट्राइक एंड से खड़े होकर निहारते रह जाते हैं. साथ ही जब फील्डिंग की बारी आती है, तो बाबर वहां भी बेइज्जती करवाते हैं. बता दें कि बिग बैश लीग में बाबर का सफर काफी संघर्षमई रहा और उन्होंने 11 मैचों में महज 2 अर्धशतक की बदौलत 202 रन बनाने का कारनामा किया था. बाबर एलिमिनेटर मैच से पहले ही अपने वतन लौट आए और उन्होंने बीच टूर्नामेंट से ही BBL छोड़ने का फैसला कर लिया.
रिजवान के लिए भी शर्मनाक
बाबर के साथी मोहम्मद रिजवान के लिए भी बिग बैश लीग भुलाने जैसा रहा. इस एडिशन में की 10 पारियों में उन्होंने 188 रन बनाए. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 102 की रही. मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलने वाले रिजवान के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ उसे वह शायद ही कभी याद करना चाहेंगे. रिजवान को बीच मैच के दौरान रिटॉयर्ड आउट होने के लिए कहा गया. रिजवान बिग बैश लीग के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्हें रिटॉर्ड आउट होना पड़ा. इसकी वजह थी वह काफी स्लो खेल रहे थे.
ये भी पढ़ें: Opinion: ‘विनाशकाले बांग्लादेशे बुद्धि…’ पानी पहले से ही सिर के ऊपर था, बस डूबना बाकी था!
