Life of Rich People in Iran: ईरान के अधिकांश शहरों में इस समय अशांति फैली हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रव्यापी इस हिंसा में हजारों लोगों की जान जा चुकी है. इन सब के बीच शासक वर्ग के अमीर बच्चों का फ्लेक्स करना पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बना है. एक ओर जहां ईरान की सड़कें खून के रंग से रंगी हुई हैं, तो दूसरी और ईरान के रईसजादे पड़ोसी देशों के नाइट क्लबों में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही ये मामला सामने आया है ईरान के आम लोगों का गुस्सा और भड़ गया.
दरअसल, हाल में आई न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ईरानी सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों को दबाया जा रहा है. ईरान में हजारों की जान गई है. जहां एक ओर ईरान में हालात बेहद खराब हैं, तो दूसरी ओर देश के धनी वर्ग के लोग अपनी लाइफस्टाइल का ऑनलाइन प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे लोगों में और गुस्सा बढ़ रहा है. ईरान के रईसजादों का जीवन देखने के बाद लग रहा है कि उनको इससे कोई मतलब नहीं है कि देश कहां जा रहा है, उनको जैसे कोई विशेषाधिकार प्राप्त हो.
तुर्किये में घूमते नजर आए रईसजादे
बताया जा रहा है कि जब पूरे ईरान में इंटरनेट ब्लैक आउट है और वहां की सरकार और इस्लानिक शासन डिजिटल अंधकार की आड़ में नरसंहार करने की अनुमति दे रहा है. तो दूसरी तरफ कुछ पत्रकार तुर्किये की सीमा पर स्थित एक टूरिस्ट स्पॉट के नाइट क्लब में कुछ रईस ईरानी लोगों को पार्टी करते हुए देखते हैं. कहीं न कहीं ये मानवता विरुद्ध है. वहीं, टाइम्स ऑफ लंदन से बात करते हुए जेरूसलम सेंटर फॉर फॉरेन अफेयर्स की सीनियर रिसर्चर एला रोसेवबर्ग ने कहा कि शासक वर्ग से जुड़े इन अल्ट्रा रिच लोगों की जीवनशैली वहां के आम नागरिकों से काफी अलग है. यही कारण है कि जेन जी मानते हैं कि अमीरों के बच्चों के लिए नियम कुछ और हैं और आम नागरिकों के लिए नियम कुछ और क्यों है. यही कारण है कि ईरान के आम लोगों का गुस्सा और भड़क उठा है.
कई अल्ट्रा रिच लोगों ने छोड़ा ईरान
ईरानी रईसजादों की चर्चा के बीच अनाशीद होसैनी का भी जिक्र किया जा रहा है. उनकी शादी डेनमार्क में ईरान के राजदूत के बेटे से हुई है. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख से अधिक फॉलोअर्स है. आम तौर पर वह अपने हैंडल से तमाम तस्वीरों को साझा करती हैं, जिसमें वह गहनों से लदी हुईं होती हैं. हाल में एक तस्वीर वायरल है, जिसमें वह गहनों से लदी हुई हैं और डिजाइनर बैग लिए नजर आ रही हैं. खबरों की मानें, तो होसैनी तेहरान के एक धनी इलाके में रहती हैं. लेकिन पिछले एक महीने से उन्होंने अपने अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं किया है. हालांकि, यह नहीं पता है कि ईरान में फैली अशांति के बीच वह तेहरान में हैं या नहीं. चूंकि हाल के दिनों में कई लोगों ने ईरान छोड़ा है और तुर्किय के एक प्रांत वान में शरण ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष को टाटा बोल अब नोटों में खेलेंगी सुनीता विलियम्स, रिटायरमेंट के बाद मिलेंगी ये धांसू सुविधाएं
टेलीग्राफ अखबार की रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि तुर्किये ईरानियों के बीच एक लोकप्रिय छुट्टी मनाने का स्थान बन चुका है. ईरान के रईस परिवारों और खासकर शासक वर्ग के लोग आम तौर तुर्किये में इकट्ठा होते हैं. बताया जाता है कि पहले ही कई युवा और प्रभावशाली लोग ईरान को छोड़ चुके हैं, लेकिन फिर भी वे पीछे रह गए कम धनी नागरिकों के बीच आक्रोश पैदा कर रहे हैं.
ईरान में भारी बवाल में हजारों की मौत
उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर 2025 को ईरान में हिंसा भड़की थी. बताया जाता है कि 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद यह ईरान के धार्मिक शासकों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी है. वहीं, अगर मानवाधिकार समूहों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की मानें, तो ईरानी शासन ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर खूब बल का प्रयोग किया है. ईरान में जारी अशांति में हजारों की संख्या में लोगों की जान गई है.
यह भी पढ़ें: क्या थमेगा यूक्रेन में मिसाइलों और बमों का शोर? कल पुतिन से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, इन मुद्दों पर होगी बात
