निर्वाचन आयोग
आईआईसीडीएम-2026: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 32 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं
प्रविष्टि तिथि: 22 JAN 2026 7:30PM by PIB Delhi
- भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आज ‘इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट‘ (आईआईसीडीएम-2026) के दौरान 32 चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबीएस) के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
- इन द्विपक्षीय बैठकों के दौरान वैश्विक चुनावी अनुभवों और नवाचारों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की गई। इन मुलाकातों का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन और लोकतांत्रिक सहयोग में भारत की दीर्घकालिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करना था।
- इस दौरान, भारत ने चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) को उनके संबंधित देशों के कानूनों के अनुसार ईसीआईनेट जैसे तकनीकी प्लेटफॉर्म विकसित करने में सहयोग करने का प्रस्ताव दिया। भारत ने ‘इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट‘ (IIIDEM) के माध्यम से इन देशों के चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण सहायता प्रदान करने की भी पेशकश की।
- ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म की सराहना करते हुए, कई चुनाव प्रबंधन निकायों ने अपने देशों में इसी तरह के तकनीकी समाधान अपनाने के लिए भारत के साथ सहयोग करने में रुचि दिखाई।
- इन द्विपक्षीय बैठकों ने लोकतंत्र और चुनावी शासन के भविष्य पर उच्च स्तरीय वैश्विक संवाद की नींव रखी है। इस ‘इंटरनेशनल आईडीईए‘ की अध्यक्षता के लिए भारत के व्यापक विषय– ‘समावेशी, शांतिपूर्ण, लचीली और टिकाऊ दुनिया के लिए लोकतंत्र‘ को भी आगे बढ़ाएगा।
- आज निम्नलिखित देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबीएस) के साथ द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं:
|
क्रमांक |
देश नाम |
क्रमांक |
देश नाम |
|
|
1. |
मॉरीशस |
17. |
चेक रिपब्लिक |
|
|
2. |
मेक्सिको |
18. |
अल्बानिया |
|
|
3. |
इंडोनेशिया |
19. |
गुयाना |
|
|
4. |
पुर्तगाल |
20. |
उज़्बेकिस्तान |
|
|
5. |
पेरू |
21. |
फिजी |
|
|
6. |
फिलीपींस |
22. |
मालदीव |
|
|
7. |
दक्षिण अफ्रीका |
23. |
यूएसए |
|
|
8. |
ट्यूनीशिया |
24. |
जाम्बिया |
|
|
9. |
नामिबिया |
25. |
जॉर्जिया |
|
|
10. |
मंगोलिया |
26. |
किर्गिज़स्तान |
|
|
11। |
उरुग्वे |
27. |
सूरीनाम |
|
|
12. |
एस्तोनिया |
28. |
सेशल्स |
|
|
13. |
बोत्सवाना |
29. |
श्रीलंका |
|
|
14. |
कैमरून |
30. |
कजाखस्तान |
|
|
15. |
भूटान |
31. |
नाइजीरिया |
|
|
16. |
यूनाइटेड किंगडम |
32. |
आयरलैंड |
- बाकी ईएमबीएस के प्रमुखों के साथ बैठक कल होंगी।
**********
पीके/ केसी/ केजे
(रिलीज़ आईडी: 2217442) आगंतुक पटल : 24
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu
