News in Brief

GG-W vs UP-W: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) प्लेऑफ की तरफ बढ़ रही है. इससे पहले गुजरात की टीम ने कमबैक कर लिया है. गुजरात पिछले तीन मैच से हार की बेड़ियों में कसी थी, लेकिन अब यूपी को रिमांड पर लेकर टीम ने कमबैक किया. गुजरात की खूंखार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन फॉर्म में लौटीं और उन्होंने टीम की लाज बचाई. लगातार दो जीत के साथ शुरुआत करने वाली गुजरात बीच में लड़खड़ा गई थी. अब यूपी के खिलाफ 45 रन से जीत दर्ज की. 

UP का बिगड़ गया खेल

यूपी की टीम इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत बताई जा रही थी, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. यूपी को शुरुआती तीन मैच में लगातार हार झेलनी पड़ी, इसके बाद दो मैच में जीतकर उम्मीद जगाई. लेकिन अब गुजरात ने यूपी का खेल खराब कर दिया है. मुकाबले में यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. यूपी की ओपनर बेथ मूनी हमेशा की तरह एक्शन में दिखीं और 38 रन की पारी खेली. 

Add Zee News as a Preferred Source

फॉर्म में लौटी ये ऑलराउंडर

बेथ मूनी को टीम की घातक ऑलराउंडर सोफी डिवाइन का साथ मिला. डिवाइन पिछले मैच में फ्लॉप नजर आ रही थीं, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने दमदार कमबैक किया. उन्होंने 42 गेंद में 50 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 153 रन तक पहुंचा दिया. जब चेज करने की बारी आई तो यूपी की टीम फुस्स हो गई. टीम में बड़े-बडे़ नाम फ्लॉप नजर आए और दीप्ति शर्मा ने भी आखिर में उम्मीद तोड़ दी. 

ये भी पढे़ं.. 500 विकेट 7000 रन… इस ऑलराउंडर ने मचाया है रणजी क्रिकेट में आतंक, रच दिया इतिहास

लिचफील्ड और ट्रयोन ने डाली जान

आसान लक्ष्य के जवाब में यूपी की टीम की शुरुआत ही खराब दिखी. टीम के दो विकेट 39 के स्कोर पर ही गिर गए. फोबे लिचफील्ड ने 27 गेंद में 32 रन की पारी खेली जबकि ट्रयोन ने नाबाद 30 रन बनाए. दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और पूरी टीम महज 108 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई. गुजरात की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3 विकेट झटके जबकि रेणुका और सोफी डिवाइन के खाते 2-2 विकेट आए. काशवी और गार्डनर भी खाली हाथ नहीं लौटीं और उन्हें 1-1 विकेट मिला.