
AFG vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है. इससे पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं. टीम इंडिया घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को आखिरी मुकाबले में करारी शिकस्त देकर टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. वेस्टइंडीज के एक गेंदबाज ने टीम की लाज बचाई और 4 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. अफगान ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ने शानदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए.
अफगानिस्तान ने जीता था टॉस
अफगानिस्तान ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. विंडीज की तरफ से कप्तान ब्रेंडन किंग ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी. उन्होंने 35 गेंद में 2 चौकों और तीन छक्के के दम पर 47 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिला.
जैसे-तैसे 150+ पहुंचा स्कोर
वेस्टइंडीज की टीम किंग के आउट होने के बाद 100 के लिए तरसती नजर आ रही थी. लेकिन मैथ्यू फोर्ड ने अंत में 27 रन और शमर स्प्रिंगर ने 16 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 151 तक पहुंचा दिया. अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान, अब्दुल्लाह अहमदजई और रहमान शरीफी ने 2-2 विकेट हासिल किए. एक विकेट शाहीदुल्लाह कमल के खाते आया.
ये भी पढे़ं.. एशेज के बाद इंग्लैंड पर एक और दाग.. श्रीलंका ने कर दिया उलटफेर, देखते रह गए बटलर-रूट
रहमनुल्लाह की शानदार पारी
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने जोरदार शुरुआत की थी. इस टीम के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ने टीम को जीत दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया. एक छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन गुरबाज ने हार नहीं मानी. आखिर में 58 गेंद में 8 चौकों और 1 छक्का की बदौलत 71 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अफगान टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा. स्प्रिंगर ने मुकाबले में 4 विकेट झटके और छा गए.
