Bangladesh Election: बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव है. 17 करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में संसदीय चुनाव में धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यक समुदायों की राजनीतिक भागीदारी एक बार फिर सीमित नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में कुल 80 अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 12 निर्दलीय और 68 विभिन्न राजनीतिक दलों से हैं. इनमें 10 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. यह संख्या देश की कुल जनसंख्या और अल्पसंख्यक आबादी के अनुपात में बेहद कम है.

88 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों ने दाखिस किया था नामांकन 

बांग्लादेश के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अल्पसंख्यक समुदाय से कुल 88 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि तीन ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद अब 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं. बांग्लादेश में फिलहाल चुनाव आयोग के साथ 60 राजनीतिक दल पंजीकृत हैं, हालांकि सत्तारूढ़ अवामी लीग का पंजीकरण निलंबित है और उसकी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध है.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

इस चुनाव में बीएनपी, जमात-ए-इस्लामी समेत कुल 22 राजनीतिक दलों ने अल्पसंख्यक समुदायों से उम्मीदवार उतारे हैं. सबसे अधिक अल्पसंख्यक उम्मीदवार वामपंथी दलों ने मैदान में उतारे हैं. बांग्लादेश कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीबी) ने सबसे ज्यादा 17 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जो किसी भी पार्टी की तुलना में सर्वाधिक है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं अनीस आलमगीर, जिनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज; यूनुस सरकार ने आतंकवाद विरोधी मामले में किया था गिरफ्तार

बीएनपी और जमात ने भी दिया टिकट

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के संयुक्त अध्यक्ष निर्मल रोसारियो ने कहा कि यदि अल्पसंख्यक समुदाय राजनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले पाते और चुनावी परिणामों को प्रभावित नहीं कर सकते, तो उनके अधिकारों, विकास और अस्तित्व की पूरी तरह रक्षा संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों को चुनावी राजनीति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है.

इस बार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अल्पसंख्यक समुदाय से 6 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इनमें पार्टी के दो वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं. स्थायी समिति के सदस्य गायेश्वर चंद्र रॉय (ढाका-3) और उपाध्यक्ष निताई रॉय चौधरी (मागुरा-2) से मैदान में है. बीएनपी के अन्य अल्पसंख्यक उम्मीदवारों में कपिल कृष्ण मंडल (बागेरहाट-1), सोमनाथ डे (बागेरहाट-4), दीपेन दीवान (रंगमती) और सचिंग प्रयू (बंदरबन) शामिल हैं.

fallback

राष्ट्रीय चुनावों के इतिहास में पहली बार जमात-ए-इस्लामी ने अल्पसंख्यक समुदाय से एक उम्मीदवार को टिकट दिया है. कृष्ण नंदी खुलना-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यह क्षेत्र हिंदू बहुल उपजिला डाकोप और बाटियाघाटा को शामिल करता है. कृष्ण नंदी खुलना जिले के दुमुरिया उपजिला के चुकनगर के निवासी हैं और दुमुरिया उपजिला जमात की हिंदू समिति के अध्यक्ष हैं. खुलना-1 सीट इस बार खास चर्चा में है, जहां कुल आठ अल्पसंख्यक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें जमात, जातीय पार्टी और सीपीबी सहित 6 दलों के उम्मीदवार हैं, जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवार भी इसी समुदाय से हैं.

NCP ने एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार को दिया टिकट

इस बीच बता दें कि नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) ने एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार प्रीतम दास को मौलवीबाजार-4 से मैदान में उतारा है. वह पार्टी के सिलहट क्षेत्र के पर्यवेक्षक भी हैं. जातीय पार्टी ने चार अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट दिया है. बहनी बापारी (ढाका-10), साजन कुमार मिस्त्री (बागेरहाट-4), मिथिला रोजा (खगराचारी) और अशोक तालुकदार (रंगमती) से मैदान में है. तीन दलों ने दो-दो अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे हैं. गणसंघति आंदोलन से दीपक कुमार रॉय (लालमोनिरहाट-3) और अंजन दास (नारायणगंज-3) चुनाव लड़ रहे हैं. गणाधिकार परिषद से रंजीत कुमार बरदाई (बरिशाल-2) और दीनमोय रोजा (खगराचारी) उम्मीदवार हैं. गोनोफोरम से दुलाल चंद्र विश्वास (गोपालगंज-3) और उज्ज्वल भौमिक (चट्टोग्राम-11) मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें: अपनी ही गुगली में कैसे फंसे ट्रंप? यूक्रेन-ताइवान बना बड़ी समस्या; अब जिनपिंग और पुतिन को कैसे रोकेगा यूएस

अल्पसंख्यकों को टिकट देने में वामपंथी दल सबसे आगे

बता दें, वामपंथी दलों ने इस चुनाव में अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व दिया है. सीपीबी के 17 उम्मीदवारों में निमाई चंद्र रॉय, मधुसूदन रॉय, शिपोन कुमार रविदास, किशोर कुमार रॉय, चित्त रंजन गोलदार, प्रशांत कुमार मंडल, मनबेंद्र देव, मोंटू चंद्र घोष, नीरद बरन मजूमदार, निरंजन दास, जौहर लाल दत्ता, अमृत कुमार रॉय, मिहिर कुमार घोष, श्री निर्मल, त्रिदीप कुमार साहा, कल्लोल बनिक और प्रमोद बरन बरुआ शामिल हैं. बीएसडी (बांग्लादेश साम्यवादी दल) ने 6 अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि बासद (मार्क्सवादी) ने 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. बिप्लोबी वर्कर्स पार्टी ने भी 2 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

fallback

बांग्लादेश अल्पसंख्यक जनता पार्टी (बीएमजेपी) के इस बार 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से सात अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. पार्टी अध्यक्ष सुकृति कुमार मंडल जशोर-4 से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने नौ उम्मीदवारों को नामांकित किया था, लेकिन एक उम्मीदवार ने व्यक्तिगत कारणों से नाम वापस ले लिया. अन्य दलों में जकर पार्टी, बांग्लादेश इस्लामी फ्रंट, बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी, बांग्लादेश कांग्रेस, बांग्लादेश समाधिकार पार्टी, बांग्लादेश कल्याण पार्टी, बांग्लादेश लेबर पार्टी और बांग्लादेश सांस्कृतिक मुक्ति जोत ने भी एक-एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में उतारा है.

ये भी पढ़ें: पहले टैरिफ की मार अब चीन का दौरा; आखिर किस प्लान में ट्रंप? दावोस से लौटते ही कर दिया ये बड़ा ऐलान

12 अल्पसंख्यक उम्मीदवार निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

इस चुनाव में 12 अल्पसंख्यक उम्मीदवार निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें बांग्लादेश राष्ट्रीय हिंदू महाजोत के महासचिव गोविंद चंद्र प्रमाणिक भी शामिल हैं, जो गोपालगंज-3 से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा खुलना, खगराचारी, रंगमती और अन्य क्षेत्रों से कई स्वतंत्र उम्मीदवार मैदान में हैं.

fallback

अल्पसंख्यक समुदाय की 10 महिलाएं इस बार राष्ट्रीय चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. इनमें से एक निर्दलीय है, जबकि बाकी विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़ी हैं. बीएसडी की उम्मीदवार मोनिशा चक्रवर्ती ने कहा कि वह केवल महिला या अल्पसंख्यक होने के कारण नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से राजनीति में हैं.