India Supports Iran: इन दिनों अमेरिका और ईरान में काफी तनातनी चल रही है. ईरान में फैली अशांति के पीछे खामेनेई ने ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया था. अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 39वें सत्र में एक ऐसा राजनीतिक उलटफेर हुआ कि पूरी दुनिया की नजरें भारत की ओर तरफ देखने लगी. ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर पश्चिमी देशों के द्वारा निंदा प्रस्ताव ले आया गया था. जिसका भारत ने खुला विरोध किया और इसके विपक्ष में वोट डाला, भारत के इस नो से पश्चिमी देश पूरी तरह से चौंक गए. जानिए आखिर ऐसा क्या प्रस्ताव था.

क्या था प्रस्ताव
दरअसल, ईरान में इन दिनों काफी संख्या में प्रदर्शन हो रहा है. बहुत सारे लोग सड़कों पर हैं. इसे लेकर परिषद में एक प्रस्ताव ले आया गया, जिसका उद्देश्य इस्लामिक रिपब्लिकन ऑफ ईरान में मानवाधिकारी की बिगड़ती हुई स्थिति की निंदा करना था. पश्चिम देशों की यह मंशा था कि UN ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाए, हालांकि ग्लोबल साउथ के कई देशों ने इसे राजनीति और पश्चिमी एजेंडा करार दिया और इसे खारिज कर दिया. 

भारत ने विपक्ष में की वोटिंग
इस प्रस्ताव की जब वोटिंग हुई तो उसने हर किसी को चौंका दिया. इस प्रस्ताव के पक्ष में कुल 25 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 07 देशों ने वोटिंग की. इसमें भारत उन चुनिंदा देशों में रहा जिसने इस प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया. भारत तटस्थ रहने के बावजूद NO में वोट किया. भारत के अलावा चीन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, इराक, वियतनाम, क्यूबा ऐसे देश थे जिन्होंने ईरान के पक्ष में वोट किया. साथ ही ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, कतर कुवैत सहित 14 देशों ने वोटिंग से दूरी बनाई.

Add Zee News as a Preferred Source

NO वोट की क्यों उठी चर्चा
अक्सर देखा गया है कि जब मानवाधिकारों की चर्चा होती है तो भारत देश-विदेश के प्रस्तावों पर तटस्थ नीति अपनाता है. हालांकि इस बार विपक्ष में वोट डालकर भारत देश ने बड़ा संकेत दिया है. भारत ने इस NO से ये भी स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी भी पश्चिमी देश के दबाव में नहीं आएगा.