Elon Musk On Trump: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई पहल बोर्ड ऑफ पीस को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है. मस्क ने ट्रंप के बोर्ड ऑफ फीस को लेकर खुले मंच से मजाकिया अंदाज से तंज कर दिया है. डावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से दुनिया भर के नेताओं और बिजनेस जगत के दिग्गजों के सामने एलन मस्क ने शांति और टुकड़े शब्दों से ट्रंप पर ऐसा हमला बोला कि वहां मौजूद सभी लोग चौंकन्ना रह गए. इस टिप्पणी को ट्रंप और मस्क के रिश्तों में फिर से आई खटास के रूप में देखा ज रहा है खासकर ऐसे समय में जब दोनों के बीच संबंध पहले ही उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के डावोस सम्मेलन में मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई पहल बोर्ड ऑफ पीस पर शब्दों का खेल करते हुए मजाकिया लेकिन तीखा तंज कसा.  उन्होंने कहा कि मैंने पीस समिट के बारे में सुना और सोचा – क्या ये p-e-a-c-e यानी शांति है या फिर p-i-e-c-e यानी टुकड़ा?
सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि थोड़ा सा ग्रीनलैंड, थोड़ा सा वेनेजुएला… और हम कहेंगे कि हमें बस शांति चाहिए. डावोस जैसे ग्लोबल मंच पर कही गई यह बात कई लोगों ने ट्रंप की नई विदेश नीति पहल पर सीधा हमला माना है.

अब जानिए क्या है ट्रंप का बोर्ड ऑफ पीस?
डावोस में ही ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान बोर्ड ऑफ पीस की औपचारिक घोषणा की. इसे दुनिया भर के विवादों को सुलझाने और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भूमिका निभाने वाला एक नया मंच बताया गया है. इसको लेकर ट्रंप के समर्थकों का कहना है कि यह ग्लोबल पॉलिटिक्स में एक नया प्रयोग है. वहीं आलोचकों को इसके काम करने के तरीके और स्वतंत्रता पर संदेह है. राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस बोर्ड पर ट्रंप का कंट्रोल रहने से इसकी निष्पक्षता पर आगे चलकर सवाल उठ सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड की सदस्यता लिमटेड टाइम के लिए दी जा सकती है वहीं स्थायी सदस्यता के लिए ज्यादा आर्थिक योगदान, कभी-कभी 1 अरब डॉलर तक की भी बात कही जा रही है. इससे यह मंच सभी के लिए कम और कुछ चुनिंदा देशों के लिए ज्यादा नजर आता है.

एलन मस्क का बयान क्यों है खास?
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा होती रहती है. साल 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ट्रंप के लिए सबसे ज्यादा दानदाताओं में शामिल थे और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए ट्रंप के कैंपेन को खुलकर समर्थन भी किया था. ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद मस्क को Department of Government Efficiency (DOGE) की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन मई 2025 में उनका कार्यकाल खत्म हो गया. इसके बाद दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए फिर चाहे टैक्स नीति हो या सरकारी खर्च. हालात इतने खराब हो गए थे कि एक समय ट्रंप ने मस्क की कंपनियों को मिलने वाले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी पर भी सवाल उठाने के संकेत दिए.

ये भी पढ़ेंः बूढ़ा होना अब बीते जमाने की बात! Elon Musk ने दावोस में खोला ‘अमर’ होने का राज

डावोस और पावर पॉलिटिक्स
डावोस को दुनिया का एक ऐसे मंच के रूप में देखा जाता है जहां इशारों में कही गई बातें भी बड़ा संदेश देती हैं. मस्क का पीस बनाम पीस वाला बयान यही दिखाता है कि ट्रंप की बड़ी से बड़ी योजनाएं भी सवालों से परे नहीं हैं खासकर तब, जब सवाल पूछने वाला खुद एलन मस्क हो.

ये भी पढे़ंः चलने के मिलेंगे पैसे! Samsung लाया ऑफर, बस इतने कदम चलकर जीतें ₹10,000 का वाउचर