News in Brief

India Women’s tour of Australia: भारत में इन दिनों महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का रोमांच है, जिसमें भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेल रही हैं. इसके बाद अगले महीने यानी फरवरी में सभी खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर वापस लौटेंगी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगी. भारतीय टीम वहां जाकर टी20, वनडे और फिर एकमात्र टेस्ट भी खेलेगी. इस दौरे पर कुल 7 मैच होंगे. टी20 और वनडे टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. अब टेस्ट टीम भी घोषित हो गई है. यह मुकाबला 6 से 9 मार्च तक पर्थ के वाका में खेला जाएगा.

टेस्ट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी. टीम में ओपनर प्रतिका रावल की वापसी हुई है, जो वनडे विश्व कप 2025 के बीच चोटिल हो गई थीं. अब वो पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर जलवा दिखाने के लिए बेताब भी हैं. टेस्ट टीम में कप्तान कौर के अलावा स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स जैसी स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं. क्रांति गौड़ को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है, जो अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं.

करीब एक महीने ऑस्ट्रेलिया में रहेगी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम सबसे पहले तीन टी20 खेलेगी. यह सीरीज 15 से 21 फरवरी तक चलेगी. इसके बाद वनडे सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला 24 फरवरी जबकि आखिरी मैच 1 मार्च को तय है. सबसे आखिर में एकमात्र टेस्ट होगा, जो 6 से 9 मार्च तक चलेगा. मतलब ये कि करीब एक महीने तक भारतीय टीम वहीं रुकेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

AUS W vs IND W के बीच होने वाले टेस्ट के लिए भारत की महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायली साठघरे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला वनडे टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला सीरीज का पूरा शेड्यूल

IND W vs AUS W टी20 सीरीज का शेड्यूल

15 फरवरी- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

19 फरवरी- मनुका ओवल, कैनबरा

21 फरवरी- एडिलेड ओवल, एडिलेड

IND W vs AUS W वनडे सीरीज का शेड्यूल

24 फरवरी- एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिसबेन

27 फरवरी- बेलरिव ओवल, होबार्ट

1 मार्च- बेलरिव ओवल, होबार्ट

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना भारत का ये मैदान, वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 5 अहम मैच, यहां बन चुका है 459 रनों का प्रचंड रिकॉर्ड