Vijay Kumar Indian Man Kills Wife: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के लॉरेंसविल इलाके में एक परिवार पर टूटा यह दुख सबको झकझोर देने वाला है. 51 साल के विजय कुमार पर आरोप है, उन्होंने अपनी पत्नी मीमू डोगरा और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला घरेलू झगड़े से शुरू हुआ था.

क्यी बात हुई थी?
जानकारी के अनुसार विजय कुमार और उनकी पत्नी मीमू डोगरा भारतीय नागरिक थीं  उनके बीच पहले उनके अटलांटा स्थित घर पर बहस हुई थी. इसके बाद दोनों अपने 12 साल के बच्चे के साथ लॉरेंसविल के ब्रुक आइवी कोर्ट इलाके में पहुंचे जहां उनके रिश्तेदार रहते थे. इसी घर में उनके अन्य रिश्तेदार और दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे.

रात में गोलियों की आवाजें
रात करीब 2:30 बजे अचानक घर के अंदर से गोलियों की आवाजें आने लगीं. पड़ोसियों की सूचना पर ग्विनेट काउंटी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो तीन बच्चे एक अलमारी में छिपे हुए मिले थे. ये बच्चे गोलीबारी के दौरान अपनी जान बचाने के लिए वहां छिप गए थे. राहत की बात यह रही कि बच्चे पूरी तरह सुरक्षित थे.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस को घर में मिले शव
पुलिस को घर के अंदर चार शव मिले थे. सभी की मौत गोली लगने से हुई थी. मृतकों की पहचान मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरिश चंदर (38) के रूप में हुई है. सभी लॉरेंसविल में ही रहते थे और आपस में रिश्तेदार थे.

अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने जताया दुख
अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों को सहायता प्रदान करने का वादा किया है. मिशन ने X पर एक पोस्ट में कहा “एक कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी इस दुखद गोलीबारी की घटना से हम बेहद दुखी हैं, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी मृतकों में शामिल है. कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है.

हिरासत में विजय कुमार
इस पूरी घटना के बाद विजय कुमार मौके से कुछ दूरी पर मिला जहां उसे हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने बताया कि विजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उनके खिलाफ चार मामलों में हत्या, गंभीर हमला, बच्चों के प्रति क्रूरता और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

बच्चों ने मागी मदद
बताया गया है कि इस खौफनाक वारदात के बाद विजय कुमार के 12 साल के बच्चे ने ही 911 पर फोन कर मदद मांगी थी. पुलिस का कहना है, इस मामले में कोई और संदिग्ध नहीं है. यह पूरी तरह पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला लग रहा है. हालांकि झगड़ा किस बात पर हुआ, गोलीबारी क्यों हुई और हालात इतने बिगड़े कैसे, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. 

आपको बता दें, इस घटना पर अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने भी गहरा दुख जताया है. दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे इस दुखद घटना से बेहद आहत हैं. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: US: पति की फायरिंग में 4 भारतीयों की मौत; बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान, फिर बुलाई पुलिस