भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही मैचों में की टी20 सीरीज में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकटों से जबरदस्त जीत हासिल की. शुरुआती 2 विकेट खोने के बाद भारतीय बल्लेबाज ने कीवी गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए गजब की पारियां खेली. लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन ने वापसी करते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली.साथ ही भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 268 दिनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में पचासा जड़ने का कारनामा किया है.भारतीय बल्लेबाजों के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. ईशान ने 32 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़ने का काम किया. इसी के साथ किशन ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कराने का काम किया.
किशन का अनोखा रिकॉर्ड
ईशान किशन ने काफी समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और इसी के साथ उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई. किशन ने अपनी पारी की बदौलत एक शानदार रिकॉर्ड भी स्थापित कर लिया. उन्होंने रायपुर में तूफानी पारी के दौरान 76 रन ठोके थे. बता दें कि किशन ने इस दौरान महज 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करने के साथ ही अपना नाम एक स्पेशल फेहरिस्त में जुड़वा लिया. बता दें कि किशन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक ने नागपुर में ही 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, लेकिन ईशान ने दूसरे मुकाबले में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया.
किशन और सूर्या
लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली. सूर्यकुमार ने 268 दिनों बाद टी20 इंटरनेशनल में पचासा जड़ने का कारनामा किया है.वहीं, किशन ने 32 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को दूसरे मुकाबले में लगातार जीत दिलाने का काम किया. साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह को भी पक्का कर लिया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 5 सबसे तेज पचासा
ईशान किशन – 21 गेंद (रायपुर)
अभिषेक शर्मा – 22 गेंद (नागपुर)
केएल राहुल – 23 गेंद (ऑकलैंड)
रोहित शर्मा – 23 गेंद (हैमिल्टन)
सूर्यकुमार यादव – 23 गेंद (रायपुर)
ये भी पढ़ें : अभिषेक v/s विराट? 33 पारियों के बाद कौन है T20I में बेस्ट, आंकड़े देख उड़ जाएंगे आपके होश
