Donald Trump Greenland Memes News: वेनेजुएला पर सफल हमले के बाद ग्रीनलैंड को कब्जे में लेने की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जिद बढ़ती जा रही है. इस जिद को पूरा करने के लिए वे एक के बाद एक अजीबोगरीब हरकतें कर रहे हैं. अब ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास यानी व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की गई, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया. 

पेंगुइन के साथ ट्रंप की ग्रीनलैंड में चहलकदमी

इस पोस्ट में एक AI से बनी तस्वीर दिखाई गई, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप बर्फीले पहाड़ों की ओर चलते हुए नज़र आ रहे हैं. उनके साथ एक पेंगुइन भी है, जिसके हाथ में अमेरिकी झंडा है. पीछे दूर पहाड़ों के पास ग्रीनलैंड का झंडा दिखाई देता है. इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया था – Embrace The Penguin यानी पेंगुइन को अपनाइए.

Add Zee News as a Preferred Source

यह पोस्ट दरअसल सोशल मीडिया पर चल रहे एक मीम ट्रेंड से जुड़ी थी. जिसे निहिलिस्ट पेंगुइन या लोनली पेंगुइन कहा जाता है. असल में यह मीम 2007 की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘Encounters at the End of the World’ से लिया गया है. जिसमें एक पेंगुइन अपने झुंड से अलग होकर बर्फीले पहाड़ों की ओर चलता दिखता है. उसके बाद से इंटरनेट पर यह मीम अकेलेपन, भटकाव और बेबसी का प्रतीक बन चुका है.

‘अच्छी कोशिश, लेकिन ग्रीनलैंड में पेंगुइन नहीं होते’

हालांकि ग्रीनलैंड को पेंगुइन से जोड़ने की व्हाइट हाउस की कोशिश उलटी पड़ गई. जैसे ही पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसकी वजह ये है कि ग्रीनलैंड में पेंगुइन होते ही नहीं हैं. वे दक्षिणी गोलार्ध यानी अंटार्कटिका में पाए जाते हैं. जबकि ग्रीनलैंड उत्तरी ध्रुव के पास स्थित है. इसी बात को लेकर लोगों ने इंटरनेट पर व्हाइट हाउस को जमकर निशाना बनाना शुरू कर दिया.

एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छी कोशिश, लेकिन ग्रीनलैंड में पेंगुइन होते ही नहीं है’. एक नेटिजन ने लिखा, ‘ट्रंप का अधूरा सपना’. एक यूजर ने ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘दो अवैध प्रवासी ग्रीनलैंड में’?

सोशल मीडिया पर लोगों ने बना दी ट्रंप की रेल

हालांकि ट्रोलर यहीं तक नहीं रुके. सोशल मीडिया पर ट्रंप की कई AI-तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे. कहीं उन्हें जोकर के रूप में दिखाया गया. वहीं एक वीडियो में ध्रुवीय भालू उन्हें ग्रीनलैंड से भगाता नजर आया. यह पहली बार नहीं है. जब ट्रंप प्रशासन को ऐसी पोस्ट करने के बाद शर्मिंदगी झेलनी पड़ी हो. 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कनाडा, वेनेज़ुएला और ग्रीनलैंड को अमेरिका के नक्शे में दिखाया था. जिस पर भी काफी विवाद हुआ था और लोगों ने अमेरिका को काफी सुनाया था.  दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था.