News in Brief

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में इंग्लिश टीम ने वापसी करते हुए मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है. कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.16 रनों पर पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंकाई टीम खुद को संभाल ही नहीं पाई और वह एक के बाद एक विकेट खोते चले गए. श्रीलंका की ओर से उनके कप्तान ने चरिथ असलंका ने अकेले दम पर 42 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम का स्कोर जैसे-तैसे 200 के पार पहुंचाया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की ओर से दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने 75 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक ने 42 रन बनाए. बची कसर जोस बटलर ने पूरी करते हुए 33 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर  दिया है. 

श्रीलंका की फ्लॉप बैटिंग
श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. उनके इस फैसले को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पूरी तरह से गलत साबित करते हुए उन्हें महज 219 रनों पर रोक दिया. श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही. सलामी बल्लेबाज रेहान अहमद महज 18 गेंदों में 13 रन बनाकर चलता हुए और उसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. धनंजया डी सिल्वा ने 40 और कप्तान चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. दोनों के अलावा उनकी टीम का और कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया.आखिर में पवन रथनायके ने 29 रन बनाए और श्रीलंका किसी तरह संघर्ष करते हुए 219 रनों तक पहुंच पाई.

इंग्लैंड का रन चेज
लो स्कोरिंग मुकाबले को चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 39 रनों की अच्छी शुरुआत दी.हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए और अपना विकेट दे बैठे. फिर बल्लेबाजी का मोर्चा जो रूट ने अकेले संभालते हुए 90 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 5 चौके लगाए. रूट के अलावा इंग्लैंड के वनडे कप्तान हैरी ब्रूक ने 75 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. साथ बची कसर बेन स्टोक्स ने पूरी करते हुए 21 गेंदों में 33 पारी खेली. उन्होंने इस  पारी के दौरान 3 चौके और 1 छक्के जड़े और इंग्लैंड को यह मैच जिताने में अहम योगदान दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

1-1 की बराबरी पर श्रृंखला
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया है. पिछले मुकाबले में कुसल मेंडिस ने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी और श्रीलंका ने 271 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे इंग्लैंड नहीं प्राप्त कर पाई और मुकाबला 19 रनों से हार गई थी. हालांकि, आज के मैच में जीत के साथ इंग्लैंड ने वापसी की है. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्लो होने के कारण बल्लेबाजों को यहां रन बनाने में बड़ा ही संघर्ष करना पड़ता है. सीरीज का आखिरी मुकाबला भी प्रेमदासा में 27 जनवरी को खेला जाएगा. देखना दिलचस्प होगा की सीरीज किसके नाम होती है. 

ये भी पढ़ें: WPL 2026: थम गया आरसीबी का विजय रथ… दिल्ली कैपिटल्स ने स्मृति मंधाना की टीम को बुरी तरह रौंदा, लगा शर्मनाक दाग