News in Brief

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए 209 रनों का लक्ष्य महज 15.2 गेंदों में चेज कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. जीत के हीरो रहे तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव. दोनों खिलाड़ियों की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज रन चेज कर जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया. किशन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और उन्होंने भारतीय टीम में वापसी करने के लिए जीतोड़ प्रदर्शन करते हुए सय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. इसी बीच किशन के साथी खिलाड़ी शिवम दुबे ने उनके निकनेम का खुलासा किया है. क्या आपको पता है किशन का निकनेम क्या है? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं…

दुबे ने बताया निकनेम

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार शिवम दुबे ने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ने बताया कि किशन बाएं हाथ के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. जिन्हें मैं हमेशा से देखता आया हूं. बता दें कि दुबे ने बताया कि ड्रेसिंग रुम में किशन को छोटा पॉकेट ब्लास्ट के नाम से बुलाते हैं. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के अंदाज को सभी खूब पसंद करते हैं. उन्होंने घेरलू क्रिकेट में जिस तरीके की परफॉर्मेंस की वो सच में शानदार थी. वह पिछले मैच में जल्दी आउट हो गया था, लेकिन उसे पता है उसकी क्षमता क्या है और वो क्या करने के लायक है. उसने दूसरे मुकाबले में ये साबित कर दिखाया और हमने आज उसकी बल्लेबाजी सच में काफी इनजॉय की.

Add Zee News as a Preferred Source

दुबे ने की कप्तान की तारीफ

दुबे ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की. दूबे ने बताया कैसे उनसे पिछले मुकाबले में सूर्या की फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिस दिन वह अपनी फॉर्म दिखाएं दुनिया को जानने मिलेगा कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं.  सूर्यकुमार ने आज दिखा दिया की वह टी20 क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक क्यों हैं. मैंने उनके साथ बल्लेबाजी का पूरा आनंद लिया और उन्हें लंबे-लंबे शॉट्स खेलते देख काफी अच्छा लगा.

किशन-सूर्या और दुबे का तूफान
जीत की नीव रखी ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी ने. किशन ने महज 32 गेंदों में  76 रनों की तूफानी पारी खेली और उनका साथ दिया कप्तान सूर्यकुमार यादव ने. किशन ने आउट होने के बाद बल्लेबाजी का मोर्चा सूर्यकुमार और शिवम दुबे ने संभाला. साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने मैच को एकतरफा बनाते हुए महज 15.2 ओवरों में टीम इंडिया को को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी, ईशान किशन ने तोड़ा इस तूफानी बल्लेबाज का रिकॉर्ड