News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के 154 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए बड़े ही शानदार अंदाज में अपने नाम किया. भारत की जीत का श्रेय अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है. अभिषेक ने महज 20 गेंदों में 68 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते हुए गजब का कीर्तिमान स्थापित कर दिया. साथ ही उन्होंने भारत के लिए टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का काम किया. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड द्वारा मिले टारगेट को महज 10 ओवर में चेज करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को इस मामले में पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. अब टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में जीतने का महारिकॉर्ड भी भारत ने अपने नाम पर कर लिया है और वह ऐसा कर पाने वाली नंबर 1 टीम बन गई है.

वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ा
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 10 ओवर रहते ही हराकर अपने नाम पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. 154 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी का मोर्चा संभालते हुए सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा  की तूफानी पारियों की बदौलत मैच एकतरफा बन गया और भारत ने ये मुकाबला 10 ओवर रहते ही जीत लिया.इसी के साथ टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के वर्ल्ड रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. इससे पहले सबसे कम गेंदों में जीतने के मामले में कैरेबियाई टीम नंबर 1 थी. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के 37 गेंदों पहले जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है.

अभिषेक का तूफान
अभिषेक ने बेबाक अंदाज में विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए सबसे पहले 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने ऐसा करते ही हार्दिक पांड्या के सबसे तेज फिफ्टी ठोकने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हार्दिक ने ये कारनामा साल 2025 अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों का सामना करते हुए किया था. अभिषेक ने उनका रिकॉर्ड महज 1 महीने के भीतर ही तोड़ कर रिकॉर्ड स्थापित कर दिया. शर्मा ने 340.89 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों में 68 रनों की धुआंधार पारी खेलकर तबाही मचा कर रख दी.

Add Zee News as a Preferred Source

घर में 10वीं सीरीज जीत
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने 3-0 से बढ़त ले ली है. बता दें इसी के साथ भारत ने एक और विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. अब लगातार घर में 10वीं सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. घर में सबसे ज्यादा सीरीज जीतने के मामले में टीम इंडिया नंबर 1 पर आ गई है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने किया न्यूजीलैंड को तबाह, बुमराह का भी दिखा जलवा, भारत का सीरीज पर कब्जा