Balochistan people disappearances Cases: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की तरफ से लोगों को जबरन गायब करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जिसको लेकर बलूचिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को फिर से पाकिस्तान सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पाक सेना ने कम से कम 10 और नागरिकों को गायब किया है. 

बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग पांक की तरफ से इन घटनाओं की जमकर निंदा भी की गई है. पांक ने कहा कि बलूचिस्तान के डेरा बुगती जिले के पीर कोह के रहने वाले ईदो बख्श को 24 जनवरी को पाकिस्तान के फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के जवानों ने जबरन गायब कर दिया था. वहीं एक और घटना में उसी दिन केच जिले के ट्रुम्प क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय छात्र सुलेमान बलूच को पाकिस्तानी सेना ने उसके घर पर छापेमारी के दौरान जबरन गायब कर दिया  था. 

पाकिस्तान सेना भी शामिल

Add Zee News as a Preferred Source

पांक ने स्थानीय निवासियों का हवाला देते हुए कहा कि FC और पाकिस्तानी सेना के जवान भी इन अपहरण में शामिल थे. संगठन की तरफ से 23 जनवरी को पंजगुर जिले के चटकान इलाके से पाकिस्तानी सेना की तरफ से सईद उल्लाह को जबरन गायब किए जाने की भी कड़ी निंदा कई. संगठन ने कहा कि घटना के बाद से उसका पता नहीं चल पाया है, जिसके कारण उसका परिवार गंभीर मानसिक तनाव में है. 

लोगों को किया जबरन गायब
पांक के अनुसार, सरकारी कर्मचारी हाफिज नजीर अहमद लेहरी को 1 जनवरी को क्वेटा में सरयाब रोड पर उसके घर पर पाकिस्तानी सेना ने छापेमारी की थी. जिसके बाद उसे जबरन वहां से ले जाया गया था.  बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों को उजागर करते हुए पांक ने कहा कि 24 जनवरी को केच के दश्त इलाके में भी पाकिस्तानी सेना ने घर पर छापे के दौरान तीन अन्य नागरिकों यासीन, बशीर और अब्दुल्ला  को जबरन गायब किया था. उसी दिन केच के ही जोसक इलाके से पाकिस्तान समर्थित डेथ स्क्वाड ने वाजो जान मुहम्मद को जबरन गायब किया था. 

बंदूक की नोक पर अगवा
स्थानीय सूत्रों का हवाला देते हुए संगठन ने कहा कि अपराधियों ने मुहम्मद को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया और उसे उसकी गाड़ी के साथ ले गए. इसके अलावा 24 जनवरी को केच के टालकान इलाके में भी पाकिस्तानी सेना ने एक बुजुर्ग नागरिक नाको अमीर के घर पर छापे के दौरान उसे जबरन गायब किया है. इस घटना के बाद संगठन ने बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. जिसके कारण बलूचिस्तान में डर का माहौल बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें: 77 साल से मार्गदर्शन कर रहा भारत का संविधान; उधर 70 वर्षों में पाकिस्तान को क्यों बनाने पड़े 3 कॉन्स्टिट्यूशन