News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से फतह कर लिया है. टीम इंडिया ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत पूरी सीरीज में न्यूजीलैंड को डॉमिनेट किया है, जिसका श्रेय भारतीय गेंदबाजों को तो जाता ही है, लेकिन बल्लेबाजों ने जिस स्तर का खेल दिखाया है वह काबिले तारीफ है. खासकर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीतने का काम किया है. अभिषेक के अलावा ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी की है और वह एक बार फिर से फॉर्म में वापिस आ गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया है. इसी के साथ भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक अनोखा कीर्तिमान बनाने का मौका है. वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. आजतक रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए ऐसा किया है.

महज 41 रन दूर
गौरतलब है कि भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम पर है. रोहित ने टीम इंडिया के लिए 156 मैचों में 4231 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. वह आज भी इस मामले में नंबर 1 पर हैं.दूसरे नंबर पर भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का नाम है. कोहली ने टीम इंडिया के लिए महज 129 टी20 मैचों में 4188 रन बनाने का कारनामा किया है. बता दें कि सूर्यकुमार यादव के नाम पर 102 मैचों में 2959 रन बनाने का रिकॉर्ड है. अगर  वह चौथे मुकाबले में 41 रन बनाते हैं तो उनके नाम पर 3000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित हो जाएगा.

हिटमैन के बाद सूर्या
भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा का नाम है. रोहित ने रिकॉर्डतोड़ 205 छक्के लगाए हैं, जो कि पूरे क्रिकेट जगत में नंबर 1 है. बता दें कि मौजूदा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव रोहित के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. सूर्या के नाम पर टी20 इंटरनेशनल में 102 मैचों में 163 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम है. सूर्यकुमार फॉर्म में आ चुके हैं. ऐसे में उनके उम्मीद है कि वह आगे के मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

विश्व कप से पहले शुभ संकेत
पहले मुकाबले में महज 32 रन बनाकर आउट होने वाले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की. सूर्या ने दूसरे मुकाबले में 57 रनों की जबरदस्त पारी खेली वहीं, तीसरे मुकाबले में भी उन्होंने 6 चौके 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए. सूर्या अब एक बार फिर फॉर्म में लौट चुके हैं. उन्होंने अक्टूबर 2024 के बाद टीम इंडिया के लिए फिफ्टी जड़ने का काम किया है. सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड कप के पहले फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए बड़ा ही शुभ संकेत है.

ये भी पढ़ें: T20I के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, ये विस्फोटक बल्लेबाज है नंबर 1