News in Brief

Indian Cricket Team: रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद केएल राहुल अब टेस्ट में टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ियों में एक हैं. उन्होंने हाल के महीनों में टेस्ट और वनडे दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है. राहुल टीम के अहम सदस्य हैं और उनका होना टीम के लिए काफी फायदेमंद रहा है. वह 33 साल के हो चुके हैं और कुछ ही वर्षों में उनका करियर ढलान पर होगा.

रिटायरमेंट को लंबा नहीं खींचेंगे राहुल

राहुल ने माना है कि रिटायरमेंट का ख्याल उनके मन में आया था, लेकिन भारत के इस बल्लेबाज का कहना है कि इसमें अभी कुछ समय है. उनका कहना है कि जब समय आएगा तो वह इसे लंबा नहीं खींचेंगे. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को दिए एक इंटरव्यू में राहुल ने कई राज खोले. उन्होंने कहा कि रिटायर होना मुश्किल फैसला नहीं होगा क्योंकि क्रिकेट के अलावा भी जिंदगी है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: Explained: ICC के गली की हड्डी बना पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप से बॉयकॉट किया तो क्या होगा?

राहुल ने क्या कहा?

टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ”मैंने इसके बारे में सोचा है. मुझे नहीं लगता कि यह (रिटायरमेंट) इतना मुश्किल होगा. अगर आप खुद के साथ ईमानदार हैं, तो जब समय आएगा, तो समय आ जाएगा. इसे लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं है. जाहिर है, इसमें अभी कुछ समय है.” राहुल ने 67 टेस्ट में 35.8 की औसत से 4,053 रन बनाए हैं. 94 वनडे में 50.9 की औसत से 3,360 रन बनाए हैं. उन्होंने 72 टी20 में 37.75 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से 2,265 रन भी बनाए हैं.

 

 

ये भी पढ़ें: Explained: मयंक अग्रवाल पर देवदत्त पडिक्कल कैसे पड़े भारी? फॉर्म, हार या कुछ और… कप्तानी में बदलाव की गजब कहानी

राहुल की जिंदगी यूं बदली

राहुल ने कहा कि वह खुद को सुपरस्टार या बहुत ज्यादा जरूरी नहीं मानते, जिससे उन्हें लगता है कि भविष्य में रिटायरमेंट का फैसला लेना आसान होगा. उन्होंने कहा, ”बस छोड़ दो. जो कुछ तुम्हारे पास है, उसका आनंद लो और तुम्हारा परिवार है, बस वही करो. यह सबसे मुश्किल लड़ाई है. इसलिए मैं खुद से कहता हूं कि मैं उतना जरूरी नहीं हूं. हमारे देश में क्रिकेट चलता रहेगा. दुनिया में क्रिकेट चलता रहेगा. जिंदगी में और भी जरूरी चीजें हैं और मुझे लगता है कि यह सोच मेरे पास हमेशा से रही है. जब से मेरा पहला बच्चा हुआ है, तब से जिंदगी को देखने का नजरिया पूरी तरह से बदल गया है.”