Ajab Gajab News: जापान की ओसाका की रहने वाली एक पेशेवर महिला यासुको तामाकी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. बताया जाता है कि  यासुको तामाकी ने एक ही कंपनी में एक ही पद पर करीब 65 साल का समय व्यतीत किया. मीडिया रिपोर्ट्स में पता चलता है कि उन्होंने 1956 में 26 वर्ष की आयु में सनको इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड में पहली नौकरी शुरू की थी. इसके बाद काम करना शुरू किया. यह उनकी पहली नौकरी थी. इस कंपनी में उसी पद पर वह 90 वर्ष की आयु तक कार्यरत रहीं. उनकी दिनचर्चा के रूप में बताया गया है कि वह सुबह 5.30 से शाम 5.30 तक चलती थी. उस कंपनी के लिए यह उनके असाधारण समर्पण का प्रमाण है. 

दुनिया की सबसे उम्रदराज मैनेजर

जानकारी के अनुसार, साल 2020 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने तामाकी को दुनिया की सबसे उम्रदराज ऑफिस मैनेजर के रूप में मान्यता दी. तामाकी का जन्म 15 मई 1930 को हुआ था. तामाकी प्रमाणन के समय 90 वर्ष और 174 दिन की थीं. रिपोर्टे्स में बताया जाता है कि वह साल 2024 में भी सक्रिय रूप से काम कर रही थीं और बाद में एक यूट्यूब चैनल ने दावा किया था कि वह साल 2025 में 95 साल की उम्र में भी काम करती रहीं. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: भारत ने UN में पाकिस्तान को घेरा! कहा- आसिम मुनीर को बचाने के लिए कानून से खिलवाड़ बंद करे, सुधारे खुद की हालत

जब छोटी से फर्म से शुरू की नौकरी 

अपने 67 साल काम करने के जीवन के दौरान तामाकी ने सनको इंडस्ट्री को लगभग 20 कर्मचारियों वाली एक छोटी सी फर्म से बढ़कर 430 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनी बनते देखा है. 40 वर्ष की आयु में उन्हें अनुभाग प्रमुख के पद पर पदोन्नत किया गया. बताया जाता है कि तामाकी ने 67 साल की उम्र में कंप्यूटर सीखना शुरू कर दिया था और 70 साल की उम्र तक उसमें महारत हासिल कर ली. वहीं, 6 वर्ष की उम्र में भी वे औपचारिक अध्ययन कर रही थीं. 

इतना ही नहीं 89 की उम्र में आते-आते उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. कुछ रिपोर्ट्स में बाताया जाता है कि वह सुबह 5.30 बजे जगती और योगाभ्या करती हैं. इसके साथ ही पैदल, बस या मेट्रो से ही काम पर जाती हैं. इससे पहले वह बोद्ध सूत्रों का पाठ करती हैं. पुरस्कार मिलने दौरान तामाकी ने कहा कि वह बेहद भावुक हैं और उनका मानना है कि छोटे प्रयास समय के साथ मिलकर बड़ा प्रभाव डालते हैं.  

यह भी पढ़ें: मचे कोहराम के बीच यूनुस सरकार का बड़ा उलटफेर, बीडा, बेजा-बेप्जा और मिडा को एक में कर दिया मर्ज; बांग्लादेश में बहुत कुछ बदल जाएगा?