Iran America Tension: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. हाल के दिनों में कयास लगाए जा रहे थे कि अमेरिका किसी भी वक्त ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है. पिछले दिनों अमेरिकी सेना ने ईरान के समीप बड़े पैमाने पर हथियारों की तैनाती की है. इसमें USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल है. बताया जा रहा है कि यह अपने बैटल ग्रुप के साथ तेजी से मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहा है. इस बीच अमेरिका ने ईरान को एक बार फिर बड़ी चेतावनी दी है. 

दरअसल, बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामिक देश ईरान को चेतावनी देते हुए बातचीत के मेज पर आने को कहा है. अमेरिका की ओर से कहा गया ईरान को जल्द से जल्द परमाणु हथियारों पर डील कर लेनी चाहिए. इतना ही नहीं ट्रंप की ओर से धमकी भरे लहजे में कहा गया कि अगर ईरान बात नहीं मानता है, तो अमेरिका का अगला हमला काफी बुरा होगा. 

ट्रंप की ईरान की चेतावनी

Add Zee News as a Preferred Source

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उम्मीद है ईरान जल्द ही बातचीत के मेज पर आएगा और एक न्यायसंगच डील करेगा. केवल परमाणु हथियार डील नहीं बल्कि एक ऐसा समझौता जो सभी के लिए सही हो. धीरे-धीरे समय समाप्त हो रहा है और यह सच में आवश्यक है. वहीं, चेतावनी देते हुए ट्रंप ने लिखा कि समय खत्म हो रहा है, यह सच में बहुत जरूरी है! जैसा कि मैंने ईरान से पहले भी कहा था, समझौता करो! उन्होंने नहीं किया, और ऑपरेशन मिडनाइट हैमर हुआ, जिससे ईरान का बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ. अगला हमला इससे कहीं ज्यादा बुरा होगा! ऐसा दोबारा मत होने दो. 

यह भी पढ़ें: ट्रंप के दावे की खुली पोल! सीनेटर वार्नर बोले- भारत-पाक ने खुद सुलझाया था विवाद, अमेरिका सिर्फ ले रहा है क्रेडिट

ईरान ने दिया जवाब 

उधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया है. ईरानी विदेश मंत्री की ओर से कहा गया कि सैन्य धमकी के माध्यम से कूटनीति प्रभावी नहीं होगी. उन्होंने आगे कहा कि सैन्य धमकी के माध्यम से कूटनीति प्रभावी या उपयोगी नहीं हो सकता. धमकियों के माहौल में बातचीत की बात नहीं की जा सकती. अराघची ने कहा कि अगर अमेरिका बातचीत करना चाहता है, को उसको अपनी अत्यधिक मांगों और अतार्किक मुद्दों को छोड़ना होगा. अगर अमेरिका चाहता है कि बातचीत आगे बढ़े, तो उन्हें निश्चित रूप से धमकियों, अत्यधिक मांगों और अतार्किक मुद्दों को उठाने से बचना होगा. ईरान ने कभी भी बातचीत की मांग नहीं की है. 

यह भी पढ़ें: ‘खींचतान के बावजूद भी PM की रही नपी-तुली रणनीति…’. मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी के बांधे तारीफों के पुल, ट्रंप से की ये अपील