News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज करते हुए टीम इंडिया के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले मैट हेनरी की पहली गेंद पर कैच दे बैठे. उसके बाद टीम इंडिया 1 के बाद 1 विकेट खोती चली गई. बीच में रिंकू सिंह ने पारी को संभालने की कोशिश तो की लेकिन वह भी 39 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद तो कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने शायद ही उम्मीद की होगी. एक समय ऐसा आ गया था भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. तभी टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे की तूफान में न्यूजीलैंड पूरी तरह से उड़ गया. दुबे ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए महज 15 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ पचासा ठोककर इतिहास रच दिया और इसी के साथ उन्होंने हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड को बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया. 

तोडा डाला पांड्या का रिकॉर्ड

भारत के लिए बल्लेबाजी करने उतरे बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपने करियर की बेस्ट टी20 पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेल डाली.गौरतलब है कि शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए हार्दिक पांड्या के सबसे तेज पचासा जड़ने के रिकॉर्ड को बुरी तरह से तोड़ दिया.इसी के साथ दुबे भारतीय टी20 इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं. दुबे अभिषेक के रिकॉर्ड की बराबरी करते-करते रह गए. एक समय पर शिवम दुबे 14 गेंदों पर पचास जड़ने की कगार पर खड़े थे पर वह अगली गेंद डॉट खा गए और अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

शिवम दुबे की तूफान

शिवम दुबे ने भारतीय टी20 इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया. उन्होंने 23 गेंदों में 65 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 3 चौके लगाए. वहीं, उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 286.89 का रहा. एक समय पर लग रहा था दुबे अकेले ही टीम इंडिया को यह मैच जीता देंगे. हालांकि, हर्षित राणा ने स्ट्रेट शॉट खेला और नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े शिवम दुबे दुर्भाग्यवश रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसी के साथ दुबे की धुआंधार पारी का अंत हो गया.

भारत के लिए टी 20 में 3 सबसे तेज पचासा

टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम है. उन्होंने 12 गेंदों में ही 50 रन ठोक दिए थे. वहीं, दूसरे नंबर पर युवराज के ही चेले अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में 14 गेंदों में पचास रन जड़कर इतिहास रचा था. वहीं, आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वाइजैग में खेले गए चौथे मुकाबले में शिवम दुबे ने भी इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाते हुए भारत का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का काम किया, जो कि 15 गेंदों में आया.

ये भी पढ़ें: भारत के लिए T20I की 1 पारी में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी, रिंकू सिंह ने की रहाणे की बराबरी