Church of England: दुनियाभर में चर्च ऑफ इंग्लैंड की चर्चा होती है. अब 63 साल की सारा मुलली कैंटरबरी की आर्कबिशप बनीं, जिससे वह चर्च ऑफ इंग्लैंड को लीड करने वाली पहली महिला बन गईं. दुनिया भर में फैले एंग्लिकन कम्युनियन का कोई फॉर्मल हेड नहीं है, लेकिन आर्कबिशप को ट्रेडिशनली इसका स्पिरिचुअल लीडर माना जाता है. ऑफिशियली रूप से उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है.

जजों ने उनके अपॉइंटमेंट को कन्फर्म करने वाले एक लीगल सेरेमनी की अध्यक्षता की, बता दें कि इसकी घोषणा लगभग चार महीने पहले की गई थी. जैसे ही ये प्रोसेस खत्म हुआ और उनके इलेक्शन को कन्फर्म किया गया इसके बाद जोरदार तालियों के साथ सारा मुलली का स्वागत किया गया. इससे पहले वो इंग्लैंड की चीफ नर्सिंग ऑफिसर रह चुकी हैं, उनकी नियुक्ति महिलाओं की भूमिका को लेकर एक बड़ा मील का पत्थर है. मुलली 105 पुरुषों के बाद इस पद पर बैठी हैं. 

चर्च की जड़ें 16वीं शताब्दी में हैं जब राजा हेनरी VIII के शासनकाल के दौरान अंग्रेजी चर्च रोमन कैथोलिक चर्च से अलग हो गया था. किंग्स कॉलेज लंदन में धर्मशास्त्र और राजशाही के विशेषज्ञ जॉर्ज ग्रॉस ने कैथोलिक चर्च से चर्च के निरंतर अलगाव पर प्रकाश डाला, जो महिलाओं को पुजारी के रूप में नियुक्त करने से रोकता है. मुलली इस पद पर पूर्व आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी की जगह लें रही हैं.  वेल्बी ने नवंबर में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद जांच में पाया गया था कि उन्होंने क्रिश्चियन समर कैंप्स में एक स्वयंसेवक द्वारा लगातार होने वाले शारीरिक और यौन उत्पीड़न की जानकारी पुलिस को तुरंत नहीं दी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि मुलाली के अपॉइंटमेंट से एंग्लिकन कम्यूनियन के अंदर दरारें और गहरी हो सकती हैं, जिसके 165 देशों में 100 मिलियन सदस्य महिलाओं की भूमिका और LGBTQ लोगों के साथ बर्ताव जैसे मुद्दों पर बहुत ज्यादा बंटे हुए हैं. उन्हें इस चिंता का भी सामना करना पड़ेगा कि चर्च ऑफ इंग्लैंड ने एक दशक से ज्यादा समय से चले आ रहे यौन शोषण के घोटालों को खत्म करने के लिए काफी कुछ नहीं किया है. (IANS)