PAK vs AUS 1st T20I: टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले सभी टीमें अपनी तैयारियां पुख्ता करने में जुटी हैं. एक तरफ जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज हो रही है, वहीं आज यानी 29 जनवरी से पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज में कुल तीन मैच होंगे. पहला मुकाबला लाहौर में होने जा रहा है, जिसके लिए कंगारू टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. पहले मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे. इसलिए ट्रैविस हेड को कप्तानी मिली है. उनकी कप्तानी में एक युवा ऑस्ट्रेलिया टीम लाहौर में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतर रही है.
यह 3 खिलाड़ी कर रहे डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया ने मैच से चार घंटे पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की. रेगुलर कप्तान मिचेल मार्श, विकेटकीपर बैटर जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस इस मैच में नहीं खेल रहे. जोश फिलिप विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि मैट रेनशॉ, ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और तेज गेंदबाज महली बीयर्डमैन डेब्यू करने जा रहे हैं.
ये सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं
पाकिस्तान के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल को जगह नहीं मिली है. ये सभी सीधे विश्व कप 2026 के लिए टीम से जुड़ जाएंगे. हेड के साथ मैथ्यू शॉर्ट ओपन करते दिखेंगे, जो लंबी और तेज पारियां खेलने के लिए पहचाने जाते हैं. प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर मिचेल ओवेन भी हैं, जो गेंद और बल्ले से मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं.
पहले टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, जैक एडवर्ड्स, ज़ेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, महली बीयर्डमैन
दोनों टीमों का स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम– मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, बेन ड्वारशुइस, ज़ेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट, महली बीयर्डमैन, मैट रेनशॉ, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, जोश फिलिप, जैक एडवर्ड्स, कूपर कॉनॉली
पाकिस्तान टीम– साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 5th T20I: इतिहास रचने की दहलीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव, 33 रन बनाते ही रोहित-विराट के खास क्लब में मारेंगे एंट्री
