News in Brief

Pakistan vs Australia: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लिश… यूं कहें कि नदी के दो किनारे, जिनका कभी मेल नहीं हो सकता तो गलत नहीं होगा. अब तक तो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इंग्लिश बोलकर दुनियाभर में अपनी नाक कटवा रहे थे, अब अंपायर भी बेइज्जती में उनका साथ निभा रहे हैं. गुरुवार (29 जनवरी) को लाहौर  के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया. मैच तो पाकिस्तान के नाम रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी मजेदार घटना वायरल हुई, जिससे पाकिस्तान की फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई.

ये मजेदार घटना पाकिस्तान की बैटिंग पारी के दौरान हुई. 14वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने पाक के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को अपनी फिरकी में फंसाया. गेंद सीधा उनके पैड पर लगी, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने LBW के अपील को नकार दिया. इसके बाद शुरू हुआ असली ड्रामा, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे.

DRS चेक के दौरान अंपायर ने उड़ाए होश

Add Zee News as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने DRS लेने का फैसला किया. LBW रिव्यू के दौरान अंपायर जो इंग्लिश बोलते हैं, वो क्रिकेट को फॉलो करने वाले हर सच्चे फैंस को याद होगा. भले ही उनकी इंग्लिश कमजोर हो, लेकिन पाकिस्तानी अंपायर तो यहां भी गलती कर बैठे. इंग्लिश बोलने के प्रेशर में वो एक के बाद एक गलती करते दिखे. पहले ये कहा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर टप्पा खाई है, जबकि साफ दिखाई दे रहा था कि बॉल ऑफ ऑफ स्टंप के बाहर गिरी है. फिर ऑन फील्ड अंपायर ने याद दिलाया कि भाई साहब बाबर राइट हैंडर बल्लेबाज हैं. 

इसके बाद पाकिस्तान के थर्ड अंपायर ने अंग्रेजी में कहा, ”बॉल पिच ऑन ऑफ साइड ऑफ.” ड्रामा यहीं नहीं खत्म हुआ. इसके बाद थर्ड अंपायर ने कहा कि ‘स्टे विद योर ऑरिजिनल डिसिजन’, जबकि रिव्यू में साफ दिखा कि बाबर आजम आउट थे. ये सब सुनकर ऑन फील्ड अंपायर और ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. जैसे तैसे पाकिस्तान के थर्ड अंपायर ने ये फैसला सुनाया. 

 

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हराया

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. सैम आयूब की विस्फोटक 40 रन और कप्तान सलमान अली आगा की 39 रनों के दम पर उन्होंने 20 ओवरों में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 विकेट खोकर 146 रन बना सकी और पाकिस्तान ने 22 रन से जीत दर्ज कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. 

ये भी पढ़ें: मुश्किल ही नहीं नामुमकिन! असंभव जैसा है टेस्ट क्रिकेट के इन 10 रिकॉर्ड्स का टूटना, बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल